Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, Reliance में 4 प्रतिशत की बढ़त

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 10:19 AM (IST)

    Share Marker Open भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में खुला है। डिमर्जर का ऐलान करने के कारण रिलायंस करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स का टॉप गेनर ...और पढ़ें

    निफ्टी 19400 के करीब कारोबार कर रहा है।
    निफ्टी 19400 के करीब कारोबार कर रहा है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की सोमवार को शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान में खुले हैं। बीएसई सेंसेक्स 234.32 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 65,518.89 अंक और निफ्टी 66.95 अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 19,398.30 अंक पर कारोबार कर रहा है।

    एनएसई पर सुबह 10 बजे तक 950 शेयर चढ़कर और 1015 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी में ऑटो, सरकारी बैंक, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा, ऑयल गैस इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है, जबकि रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स में गिरावट है।

    कौन-से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

    सेंसेक्स पैक में रिलायंस 3.90 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है। इसके बाद टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एमएंडएम, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

    एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचयूएल, इन्फोसिस, आईटीसी, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है।

    विदेशी बाजारों का हाल

    विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजारों में लगातार खरीदारी की जा रही है। शुक्रवार के सत्र में करीब 790.40 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई थी। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। शंघाई, हांगकांग के बाजार हरे निशान में, जबकि सियोल और टोक्यो के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को नकारात्मक बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

    खबरें और भी

    शुक्रवार को बीएसई 505.19 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,280.45 अंक और निफ्टी 165.50 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,331.80 अंक पर बंद हुआ था।