Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: खुलते बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 67000 पहुंचा सेंसेक्स

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 10:35 AM (IST)

    Share Market Open भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान बरकरार है। निफ्टी और सेंसेक्स नए रिकॉर्ड के स्तर के साथ खुले हैं। एनटीपीसी पावर ग्रिड इंडसइंड बै ...और पढ़ें

    निफ्टी 19,800 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
    निफ्टी 19,800 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Indian Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए सुनहरा दौर चल रहा है। बाजार रोज नए हाई के साथ खुल रहा है। मंगलवार को भी ओपनिंग के साथ की बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नए उच्चतम स्तर को छुआ।

    बीएसई सेंसेक्स भी 67,088 के अपने अब तक के उच्चतम स्तर को छूकर खुला। खबर लिखे जाने सेंसेक्स 247.20 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 67,042.55 और एनएसई निफ्टी 56.05 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 19,805.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी ने शुरुआत कारोबार में ही 19,829 के अपने अब तक के उच्चतम स्तर को छू लिया था।

    कौन-से टॉप गेनर्स और लूजर्स?

    एनटीपीसी सेंसेक्स का टॉप गेनर है। इसके बाद पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, टाटा मोटर्स, टाइटन, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और आईटीसी के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    एमएंडएम, एशियन पेंट्स, नेस्ले, भारती एयरटेल, आईटीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयर में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

    एनएसई पर सुबह 10 बजे तक 1457 शेयर तेजी के साथ 494 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। भारतीय बाजारों में तेजी की वजह विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार की जा रही खरीदारी को माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    दुनिया के बाजारों का हाल

    एशिया के बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ताइपे, सियोल और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार मंगलावर को तेजी के साथ बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड का कीमत 79.40 डॉलर प्रति बैरल है।