Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: भारतीय बाजार की सपाट हुई शुरुआत, निफ्टी 18800 के करीब

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 10:24 AM (IST)

    Share Market Open भारतीय बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। ऑटो सरकारी बैंक फार्मा मेटल मीडिया इन्फ्रा इंडेक्स में तेजी का रुझान है। बजाज फिनसर ...और पढ़ें

    निफ्ची 18800 के आसपास कारोबार कर रहा है।
    निफ्ची 18800 के आसपास कारोबार कर रहा है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सुस्त हुई। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक लगभग सपाट काम कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 63,389.63 अंक और एनएसई निफ्टी 18,821.85 अंक पर था।

    एनएसई पर सुबह 10 बजे तक 1359 शेयर हरे निशान में और 663 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। आज ऑटो, सरकारी बैंक, फार्मा, मेटल, मीडिया, इन्फ्रा, रियल्टी और फिन सर्विस इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि आईटी, एफएनसीजी, एनर्जी इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा है।

    कौन हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

    सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईटीसी, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एसबीआई, पावर ग्रिड और इन्फोसिस लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    दुनिया के बाजारों का हाल

    एशिया के बाजारों में गिरावट है। सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.48 प्रतिशत गिरकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल पर है। एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है और शुक्रवार के सत्र में इसमें 794.78 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई थी। एफआईआई द्वारा की जा रही खरीदारी बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह है।

    आज बाजार के सपाट होने का कारण अमेरिकी फेड के चेयरमैन पॉवेल की यूएस कांग्रेस में कमेंट्री है, जिसके कारण बाजार शांत बने हुए है और इसी के बाद इसमें कोई रिएक्शन देखने को मिल सकता है।

    शुक्रवार को भारतीय बाजार भी तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 466.95 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 63,384.58 अंक और निफ्टी 137.90 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 18,826 अंक पर बंद हुआ है।

     

    खबरें और भी