Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स ने छुआ 65,600 का स्तर

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 04:48 PM (IST)

    Share Market Close 04 जुलाई 2023 भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौरा जारी है। बजाज फाइनेंस बजाज फिनसर्व टेक महिंद्रा सन फार्मा एनटीपीसी टाइटन विप्रो टी ...और पढ़ें

    सेंसेक्स ने आज नया उच्चतम स्तर छूआ। (फाइल फोटो)
    सेंसेक्स ने आज नया उच्चतम स्तर छूआ। (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं। भारतीय बाजार में तेजी की वजह निवेशकों की ओर से सकारात्मक रुझान और विदेशी फंड्स का लगातार निवेश करना है।

    इसके साथ बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस में निवेशकों की ओर से की जा रही खरीदारी ने शेयर बाजार को ऊपरी स्तरों पर रखा हुआ है।

    बाजार ने छुआ उच्चतम स्तर

    यह पांचवां सत्र है, जब भारतीय बाजार चढ़कर बंद हुआ है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 274 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 65,479.05 अंक बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स 476.92 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 65,672.97 अंक को छू गया था, जोकि सेंसेक्स की ओर से हासिल किया गया अबतक का सबसे उच्चतम स्तर है।

    निफ्टी भी 66.45 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 19,389 अंक पर बंद हुआ है। दिन के दौरान निफ्टी 111.6 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,434.15 के स्तर को छू गया, जो कि निफ्टी की ओर से बनाया गया, अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

    कौन-कौन थे टॉप गेनर्स और लूजर्स?

    सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाइटन, विप्रो, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बढ़त देखी गई।

    वहीं, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखी गई।

    दुनिया के बाजारों का हाल

    एशिया के बाजारों में मिला-जुला असर देखने को मिला। शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी, जबकि टोक्यो और सियोल के बाजारों गिरावट हुई है। यूरोप के बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार सकारात्मक बंद हुए हैं। ब्रेंट क्रूड 75.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। एफपीआई की ओर से 1995.92 करोड़ की खरीदारी की गई है।

     

    खबरें और भी