विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: लाल निशान पर लगा ब्रेक, आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी; सेंसेक्स 634 और निफ्टी 190 अंक चढ़कर हुआ बंद

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Fri, 27 Oct 2023 03:57 PM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2023 04:42 PM (IST)

बाजार के दोनों सूचकांक आज हरे निशान पर बंद हुए। शुक्रवार 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 634.65 अंक ऊपर 63782 पर ...और पढ़ें

BSE स्मॉल कैप 682.69 अंक चढ़कर 36,888.03 पर बंद हुआ।
BSE स्मॉल कैप 682.69 अंक चढ़कर 36,888.03 पर बंद हुआ।

पीटीआई, नई दिल्ली। लगातार छह कारोबारी दिन से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लगा। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 27 अक्टूबर को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 634.65 अंक चढ़कर 63,782 पर बंद हुआ।

निफ्टी 190 अंक की उछाल के साथ 19,047 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 501.85 अंक चढ़कर 42,782 पर बंद हुआ। BSE मिड कैप आज 520 अंक की तेजी के साथ 31,112.51 पर बंद हुआ तो वहीं BSE स्मॉल कैप 682.69 अंक चढ़कर 36,888.03 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर 

एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस के शेयर टॉप गेनर रहे। 

वहीं एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर टॉप लूजर रहे।

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर

एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, कोल इंडिया, अदाणी एंटरप्राइजेज, एसबीआई, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, नेस्ले, एनटीपीसी, ओएनजीसी के शेयर टॉप गेनर रहे।

वहीं डॉ रेड्डीज लैब, यूपीएल, एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स, आईटीसी, हिंडाल्को बीपीसीएल के शेयर टॉप लूजर रहे।

हरे निशान पर रहे सभी सेक्टर

सभी सेक्टर के इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए। यूटिलिटी सेक्टर 2.22 प्रतिशत, बिजली 2.04 प्रतिशत, सर्विस सेक्टर 1.79 प्रतिशत, औद्योगिक 1.63 प्रतिशत, रियल्टी 1.63 प्रतिशत और आईटी सेक्टर 1.36 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। आपको बात दें कि कल यानी 26 अक्टूबर तक छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 3,279.94 अंक गिरा था। 

अन्य बाजारों का क्या रहा हाल?

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई, टोक्यो और हांगकांग आज हरे निशान पर बंद हुआ। वहीं यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख पर कारोबार कर रहे थे। तो अमेरिकी बाजार कल यानी गुरुवार को नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए थे।

90 डॉलर तक पहुंचा क्रूड 

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आज 2.50 प्रतिशत बढ़कर 90.13 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कल यानी गुरुवार को 7,702.53 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।