विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: तीन दिन से बाजार में जारी तेजी पर लगा ब्रेक, आज सेंसेक्स 16 और निफ्टी 5 अंक गिरकर हुआ बंद

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Tue, 07 Nov 2023 05:12 PM (GMT+05:30)

मंगलवार 7 नवंबर को शेयर बाजार की जारी तेजी थम गई। आज सेंसेक्स 16.29 अंक गिरकर 64942.40 पर और निफ्टी ...और पढ़ें

BSE स्मॉल कैप 142 अंक की तेजी के साथ 38,107 के स्तर पर बंद हुआ।
BSE स्मॉल कैप 142 अंक की तेजी के साथ 38,107 के स्तर पर बंद हुआ।

पीटीआई, नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 7 नवंबर को शेयर बाजार में जारी तेजी थम गई। आज सेंसेक्स 16.29 अंक टूटकर 64,942.40 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 5.05 अंक की मामूली गिरावट के साथ 19,406.70 पर बंद हुआ है।

हालांकि आज बैंक निफ्टी 118 अंक चढ़कर 43,737 पर बंद हुआ। BSE मिड कैप की बात करें तो मिड कैप 32,190 पर बंद हुआ तो वहीं BSE स्मॉल कैप 142 अंक की तेजी के साथ 38,107 के स्तर पर बंद हुआ।

क्यों गिरा बाजार?

विदेशी फंड की निरंतर निकासी और एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझानों के कारण बाजार में जारी लगातार 3 दिन से तेजी आज रुक गई।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

सन फार्मा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहे।

वहीं बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल के शेयर टॉप लूजर रहे।

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर

सन फार्मा, बीपीसीएल, एनटीपीसी, डॉ रेड्डीज लैब, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, सिप्ला के शेयर टॉप गेनर रहे।

वहीं हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, डीविस लैब, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस के शेयर में टॉप लूजर रहे।

अन्य शेयर बाजारों का क्या रहा हाल?

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए। यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। वहीं कल यानी सोमवार को अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

सस्ता हुआ कच्चा तेल

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.12 प्रतिशत गिरकर 83.37 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 549.37 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।