Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Closing: 11 दिनों के बुल रन पर लगा ब्रेक, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 05:42 PM (IST)

    स्टॉक मार्केट के आज दोनों सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 241.79 अंक गिरकर 67596.84 पर बंद हुआ। निफ्टी 59.05 अंक गिरकर 20133.30 पर बदं हुआ। बीए ...और पढ़ें

    निफ्टी आज 59.05 अंक गिरकर 20,133.30 पर बदं हुआ।
    निफ्टी आज 59.05 अंक गिरकर 20,133.30 पर बदं हुआ।

    HighLights

    1. बैंक निफ्टी आज 251 अंक गिरकर 45,979 पर बंद हुआ।
    2. फेडरल रिजर्व के ब्याज दर का एलान 20 सितंबर को करेगा।
    3. पावर ग्रिड, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी रहे सेंसेक्स के टॉप गेनर।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत निवेशकों को बाजार से नुकसान उठाना पड़ा। आज सेंसेक्स 241.79 अंक टूटकर 67,596.84 पर बंद हुआ। दिन के कारोबारी समय के दौरान सेंसेक्स 305.8 अंक की गिरावट के साथ 67,532.83 अंक के निचले स्तर पर आ गया था।

    निफ्टी आज 59.05 अंक गिरकर 20,133.30 पर बदं हुआ। बैंक निफ्टी आज 251 अंक गिरकर 45,979 पर बंद हुआ। BSE मिड कैप आज 86 अंक गिरकर 32,418 पर बंद हुआ तो वहीं BSE स्मॉल कैप 227 अंक टूटकर 37,601 पर बंद हुआ।

    क्यों गिरा बाजार?

    ग्लोबल मार्केट के कमजोर संकेत और यूएस फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर 20 सितंबर को होने वाली घोषणा की आशंका के कारण बाजार में बिकवाली देखने को मिली।

    ये भी पढ़ें: सोने में निवेशक जमकर लगा रहे हैं दांव, Gold ETF में 16 महीने बाद आया सबसे ज्यादा निवेश

    सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

    पावर ग्रिड, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर टॉप गेनर रहे।

    वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप लूजर रहे।

    निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर

    पावर ग्रिड, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ, बीपीसीएल, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फिन्सर्व के शेयर टॉप गेनर रहे।

    वहीं जियो फाइनेंशियल, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, डॉ रेड्डीज लैब, अदाणी एंटरप्राइजेज, इंफोसिस के शेयर टॉप लूजर रहे।

    दुनिया के बाजारों में भी गिरावट

    एशियाई बाजारों में, सियोल और हांगकांग का बाजार निचले स्तर पर बंद हुआ, जबकि शंघाई हरे निशान में बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

    ये भी पढ़ें: SBI के ग्राहकों के लिए बैंक ने शुरू की नई सर्विस, अब YONO ऐप के जरिए कर सकेंगे ये काम

    महंगा हुआ कच्चा तेल

    वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत चढ़कर 94.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 164.42 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी थी।

    आखिरी कारोबारी दिन बाजार में रही थी तेजी

    शुक्रवार को लगातार 11वें दिन तेजी के साथ, बीएसई 319.63 अंक या 0.47 प्रतिशत उछलकर 67,838.63 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 89 अंक चढ़कर 20,192 पर बंद हुआ था।

     

    खबरें और भी