Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Closing: बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 85 और निफ्टी 39 अंक चढ़कर बंद, Bank Nifty में गिरावट

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 04:20 PM (IST)

    शेयर बाजार में आज निवेशकों को मुनाफा हुआ। बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 85 अंक चढ़कर 63228 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 39 अंक चढ़कर ...और पढ़ें

    Share Market Closing: Market continues to rise, Sensex closes by 85 points and Nifty by 39 points
    Share Market Closing: Market continues to rise, Sensex closes by 85 points and Nifty by 39 points

    नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क: बाजार में रही तेजी आ भी जारी रही। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 14 जून को सेंसेक्स 85 अंक चढ़कर 63,228 पर बंद हुआ। निफ्टी 50, 39 अंक चढ़कर 18,755 पर बंद हुआ। तेजी के बीच आज बैंक निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 91 अंक टूटकर 43,988 पर बंद हुआ।

    इसके अलावा BSE मिड कैप 57 अंक चढ़कर 28,046 पर बंद हुआ तो वहीं BSE स्मॉल कैप 135 अंक की उछाल के साथ 32,011 पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

    आज सबसे ज्यादा 2.39 प्रतिशत के साथ टाटा स्टील टॉप गेनर रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, नेस्ले, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 

    वहीं बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और टाइटन के शेयर आज टॉप लूजर रहे। 

    निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर

    टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट, ग्रासिम, टाटा स्टील, JSW स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, रिलायंस, अपोलो हॉस्पिटल, नेस्ले, एनटीपीसी, के शेयर टॉप गेनर रहे।

    वहीं बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, आईसर मोटर्स, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिन्सर्व के शेयर आज टॉप लूजर रहे।

    अन्य बाजारों का हाल

    एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि टोक्यो हरे रंग में बंद हुआ।

    यूरोप के शेयर बाजार बढ़त के साथ तो वहीं अमेरिकी बाजार कल यानी मंगलवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

    कच्चे तेल की बढ़ी कीमत

    ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.08 फीसदी चढ़कर 75.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कल यानी मंगलवार को 1,677.60 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदी थी।

    रुपया हुआ मजबूत

    बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे बढ़कर 82.10 (अनंतिम) पर बंद हुआ। डॉलर सूचकांक, 0.18 प्रतिशत गिरकर 103.15 पर आ गया।

     

    खबरें और भी