Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: चार सत्रों की तेजी के बाद ठंडा हुआ बाजार का जोश, निफ्टी और सेंसेक्स में सपाट कारोबार

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 10:51 AM (GMT+05:30)

    Share Market Open 04 July2023 भारतीय शेयर बाजार में चल रही तेजी पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। आज बाजार में लगभग सपाट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स पैक में ...और पढ़ें

    निफ्टी 19300 के आसपास बना हुआ है।
    निफ्टी 19300 के आसपास बना हुआ है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को लगभग सपाट हुई। बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स 50.69 अंक या 0.07 प्रतिषत बढ़कर 65,255.09 अंक पर और निफ्टी 3.20 अंक या 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,326.20 अंक पर कारोबार कर रहा था।

    सुबह 10 बजे तक एनएसई पर 993 शेयर बढ़त के साथ और 946 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। एनएसई पर ऑटो, आईटी, सरकारी बैंक, फिन सर्विस, मेटल, रियल्टी और मीडिया के इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि फार्मा, एफएमजीसी, एनर्जी, इन्फ्रा और ऑयल एंड गैस के इंडेक्स लाल निशान में बने हुए हैं।

    पिछले चार कारोबार सत्रों में बाजार में जबदस्त तेजी देखने को मिली है। इसके पीछे की वजह एफपीआई की ओर से लगातार की जाने वाली खरीदारी है। पिछले दो महीनों में एफपीआई की ओर से भारतीय शेयर बाजार में 90,986 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है।

    कौन-से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स

    सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एसबीआई, एलएंडटी, एमएंडएम, विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    भारतीय एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एचयूएल, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, सन फार्मा और इंफोसिस के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    दुनिया के बाजारों का हाल

    एशिया के बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सियोल और टोक्यो के बाजार में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत बढ़कर 75.13 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

    खबरें और भी