Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: भारतीय बाजार की सपाट हुई शुरुआत, 65900 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 10:13 AM (IST)

    Share Market Open भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई। आईटी फार्मा रियल्टी एनर्जी ऑयल और गैस इंडेक्स में तेजी है जबकि एफएमसीजी मेटल और इन्फ्रा इंड ...और पढ़ें

    सेंसेक्स 65,900 के नीचे बना हुआ है।
    सेंसेक्स 65,900 के नीचे बना हुआ है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट कारोबार कर रहा है। हालांकि, बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 68.97 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,887.52 अंक और निफ्टी 14.10 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,582.95 अंक पर कारोबार कर रहा है।

    एनएसई पर 1190 शेयर तेजी के साथ और 731 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आईटी, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, ऑयल और गैस इंडेक्स में तेजी है। एफएमसीजी, मेटल और इन्फ्रा शेयर पर दबाव देखा जा रहा है।

    कौन-से शेयर हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

    सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, विप्रो, टाइटन, एसबीआई, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    पावर ग्रिड, एमएंडएम, भारती एयरटेल, नेस्ले, सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एचयीएल टेक और कोटेक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    दुनिया के बाजारों में कैसा है कारोबार?

    एशिया में सियोल और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि टोक्यो और शंघाई के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार सोमवार को बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 85.49 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। विदेशी निवेशकों यानी एफआईआई की ओर से सोमवार को 1892.77 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की गई थी। इस हफ्ते दो बड़े इवेंट आईबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी और यूएस का महंगाई का डाटा आने वाला है, जिस पर सभी निवेशकों की निगाहें हैं।

    सोमवार के सत्र में सेंसेक्स 232.23 अंक या 0.35 प्रतिशत चढ़कर 65,953.48 अंक और निफ्टी 80.30 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 19,597.30 अंक पर बंद हुआ था।

     

    खबरें और भी