Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: ग्लोबल संकेतों के दम पर चढ़ा भारतीय शेयर बाजार, Nifty 19500 के करीब

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 10:25 AM (IST)

    Share Market Open 11 July 2023 भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान जारी है। आईटी फार्मा एएमसीजी मेटल एनर्जी इन्फ्रा और फिनसर्व इंडेक्स में बढ़त देखी ज ...और पढ़ें

    सेंसेक्स 65000 के ऊपर बना हुआ है।
    सेंसेक्स 65000 के ऊपर बना हुआ है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Share Market: वैश्विक बाजारों की तेजी का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों पर देखने को मिला। बाजार के दोनों इंडेक्स बड़ी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई के बेंचमार्क सेंसेक्स 380.61 अंक या 0.58 प्रतिशत चढ़कर 65,724. 39 अंक और निफ्टी 119.25 अंक या 0.62 प्रतिशत 19,475.60 अंक पर था।

    एनएसई पर सुबह 10 बजे तक 1427 शेयर बढ़त के साथ, जबकि 515 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी आईटी, फार्मा, एएमसीजी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और फिन सर्विस इंडेक्स हरे निशान में बने हुए हैं, जबकि सरकारी बैंक और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बना हुआ है।

    कौन-से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

    सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, टाइटन, भारती एयरटेल, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी के साथ खुले हैं।

    केवल एचसीएल टेक, एसबीआई और विप्रो के शेयर गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। 

    दुनिया के बाजारों का हाल

    एशिया के बाजारों में तेजी का रुझान देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, ताइपे, बैकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के बाजारों भी सोमवार के सत्र में हरे निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 78.15 डॉलर प्रति बैरल पर है। कल विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजार में 588.48 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई थी।

    खबरें और भी

    सोमवार के सत्र में सेंसेक्स 63.72 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 65,344.17 अंक और निफ्टी 24.10 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 19,355.60 अंक बढ़कर पर बंद हुआ था।