यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Share Market Open: बढ़त के साथ हुई भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 65,600 के ऊपर
Share Market Open भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। गिरने वालों की अपेक्षा बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक हैं। ओएनजीसी कोल इंडिया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। दोनों सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 93.12 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 65,714.05 अंक और निफ्टी 26.35 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 19,465.75 अंक पर कारोबार कर रहा है।
एनएसई पर 1296 शेयर बढ़कर तेजी के साथ 593 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सरकारी बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और हेल्थकेयर इंडेक्स में तेजी है, जबकि ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी अन्य इंडेक्स पर दबाव देखा जा रहा है।
आज एचसीएल टेक और टीसीएस जैसी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में निवेशकों का फोकस इन शेयरों पर हो सकता है।
.jpg)
कौन-से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?
निफ्टी पैक में ओएनजीसी, कोल इंडिया, रिलायंस, टाइटन, कोटक महिंद्रा, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, आईटीसी, यूपीएल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स, एसबीआई, नेस्ले, बीपीसीएल, सिप्ला और आईसीआईसीआई बैंक में बढ़त के साथ खुले हैं।
अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटेकॉर्प, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, एलटीआई माइंडट्री, एचयूएल, मारुति सुजुकी, टाटा महिंद्रा, अदाणी एटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान में खुले हैं।
.jpg)
दुनिया के बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। टोक्यो और शंघाई के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सियोल, ताइपे और जाकार्ता के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ था। मौजूदा समय में भारतीय बाजार में तेजी की वजह विदेशी निवेशकों की ओर से की जारी खरीदारी मानी जा रही है। एफआईआई की ओर से भारतीय बाजारों में 1197.38 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई थी। कच्चे तेल का बेंचमार्क हल्की बढ़त के साथ 79.54 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।
