यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Share Market Open: रोज नए रिकॉर्ड बना रहा बाजार, आज ओपन होते ही फ्रेश ऑल टाइम हाई पर निफ्टी; सेंसेक्स भी 70000 के पार
मंगलवार 12 दिसंबर को शेयर बाजार पिछले बंद की तुलना में अधिक बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में खबर ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार 12 दिसंबर को शेयर बाजार अपने पिछले बंद के मुकाबले बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 86 अंक चढ़कर 70 हजार के पार 70,014 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 21 हजार के मार्क कर 34 अंक चढ़कर 21, 031 पर ट्रेड कर रहा है।
बैंक निफ्टी 52 अंक चढ़कर 47,357 पर कारोबार कर रहा है। BSE मिड कैप 108 अंक की तेजी के साथ 35,718 और BSE स्मॉल कैप 211 अंक उछलकर 41,605 पर ट्रेड कर रहा है।
.jpg)
सेंसेक्स के अभी तक के टॉप गेनर और लूजर
टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस अभी तक टॉप गेनर रहे हैं।
वहीं भारती एयरटेल, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और मारुति के शेयर अभी तक के टॉप लूजर रहे हैं।
निफ्टी के अभी तक के टॉप गेनर और लूजर
डॉ रेड्डीज लैब, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी लाइफ, अदाणी पोर्ट, अदाणी एंटरप्राइज के शयेर टॉप लूजर रहे हैं।
वहीं बीपीसीएल, आयसर मोटर्स, कोल इंडिया, लार्सन, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टाइटन कंपनी, अपोलो हॉस्पिटल के शेयर टॉप लूजर रहे हैं।
विदेशी बाजारों कैसा कर रहे परफार्म?
शुरुआती कारोबार में अगर एशियाई बाजारों की बात करें तो सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा कल यानी सोमवार को यूएस मार्केट भी तेजी के साथ बंद हुआ था।
.jpg)
