Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: महंगे क्रूड से टूटा बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 161 और निफ्टी 36 अंक फिसला

    By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 11:04 AM (GMT+05:30)

    सेंसेक्स 161.41 अंक नीचे 66266.68 पर और निफ्टी 36.7 अंक नीचे 19774.80 पर आज ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ्टी 333 अंक गिरकर 44076 पर कारोबार कर रहा है। आज ...और पढ़ें

    बैंक निफ्टी 333 अंक टूटकर 44,076 पर ट्रेड कर रही है।
    बैंक निफ्टी 333 अंक टूटकर 44,076 पर ट्रेड कर रही है।

    पीटीआई, नई दिल्ली: कल बाजार में रही तेजी के बाद आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में बाजार गिरावट के साथ खुला। खबर लिखे जाने तक शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 161.41 अंक गिरकर 66,266.68 पर ट्रेड कर रहा है तो वहीं निफ्टी भी 36.7 अंक फिसलकर 19,774.80 पर कारोबार कर रहा है।

    बैंक निफ्टी 333 अंक टूटकर 44,076 पर ट्रेड कर रही है। BSE मिड कैप आज 112 अंक गिरकर 32,401 तो वहीं BSE स्मॉल कैप 23 की गिरावट के साथ 38,561 पर कारोबार कर रहा है।

    सेंसेक्स के अभी तक के टॉप गेनर और लूजर

    टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और सन फार्मा टॉप गेनर रहे।

    वहीं बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर टॉप लूजर रहे।

    निफ्टी के अभी तक के टॉप गेनर और लूजर

    हिंडाल्को, सिप्ला सन फार्मा, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैब के शेयर टॉप गेनर रहे।

    वहीं बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्प, बजाज फिन्सर्व, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन, एचडीएफसी बैंक के शेयर टॉप लूजर रहे।

    अन्य बाजारों का क्या है हाल?

    एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था। मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए थे।

    91 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड

    वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.87 प्रतिशत उछलकर 91.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कल यानी मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

    सरकार ने घटाया विंडफॉल टैक्स

    सरकार ने कल देर रात ये जानकारी दी की विंडफॉल टैक्स को घटाया गया है। कच्चे पेट्रोलियम पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को आज से घटाकर 9,050 रुपये प्रति टन कर दिया है जो पहले 12,100 रुपये प्रति टन था।

    इसके अलावा सरकार ने डीजल के निर्यात पर SAED को वर्तमान में 5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 4 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

     

    खबरें और भी