Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Today: शेयर बाजार की हुई कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के; ICICI Bank स्टॉक में आई तेजी

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 09:24 AM (IST)

    इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी 17 अप्रैल गुरुवार को शेयर बाजार हल्के लाल निशान पर खुले हैं। अभी लिखते समय बीएसई सेंसेक्स 155 अंक गिरकर 76880 पर ट ...और पढ़ें

    शेयर बाजार की हुई कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    शेयर बाजार की हुई कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज 17 अप्रैल गुरुवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। खुलते ही बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। आज विदेशी बाजार से मिले-जुले संकेत मिलते नजर आ रहे थे।

    जहां एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार के लगभग सभी इंडेक्स में भारी बिकवाली दर्ज की गई है।अभी लिखते समय बीएसई सेंसेक्स 155 अंक गिरकर 76,880 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी बिकवाली दर्ज की जा रही है। एनएसई निफ्टी 50 अंक लुढ़ककर 23,378 पर कारोबार कर रहा है। वहीं प्री-ओपन में मार्केट लाल निशान पर बना हुआ था। प्री-ओपन में सेंसेक्स 75 अंक गिरा हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट दिख रही है। ये 35 अंक नीचे चल रहा था।

    Wipro रहा अब तक का टॉप लूजर

    आज भारतीय शेयर बाजार कमजोर दिख रहे हैं। सुबह 9.28 बजे बीएसई सेंसेक्स में RBA, Indiacem, Cello, Ujjivansfb और NBCC टॉप गेनर्स बन चुके हैं। इसके साथ ही Sonatsoftw, Wipro, Angelone, Idfcfirstb और Ltim टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

    वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी बिकवाली तेज हो रही है। अभी लिखते समय, सुबह 9.32 बजे निफ्टी में Fusi-Re, Secmark, Afil, Lagnam और Libas टॉप गेनर्स बन चुके हैं। वहीं Btml-Rei, Sonatsoftw, Loyaltex, Modthread और Wipro टॉप लूजर्स बन चुके हैं।

    खबरें और भी

    सुबह 9.34 बजे Wipro में अभी 5 फीसदी की गिरावट दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में Wipro की कीमत 233.50 रुपये प्रति शेयर है। इसके अलावा एनएसई निफ्टी में इसके स्टॉक में लगभग 6 फीसदी की गिरावट है। निफ्टी में Wipro के एक शेयर की कीमत 235 रुपये हैं।

    निफ्टी के VIX इंडेक्स में आई 0.26% गिरावट

    एनएसई निफ्टी में अभी वीआईएक्स 0.26 फीसदी नीचे गिरा हुआ है। जिसका मतलब है कि निफ्टी के सेक्टर में अभी बिकवाली दिखेगी। हालांकि ये गिरावट ज्यादा नहीं है, तो कोई बड़ी चिंता नहीं है। इसके साथ ही हेल्थकेयर सेक्टर सबसे आगे दिख रहा है। इसमें 0.31 फीसदी की उछाल है। हालांकि कल यही सेक्टर सबसे पीछे रहा था।

    कल कैसा रहा शेयर बाजार?

    कल यानी 17 अप्रैल गुरुवार को शेयर बाजार में सुबह बिकवाली का मौहाल था। लेकिन धीरे-धीरे बाजार ने रिकवरी कर ली थी। 16 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77,044 पर क्लोज हुआ था। इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंक उछलकर 23,437 पर बंद हुआ था।