Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Close: लाइफ-टाइम हाई पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स 72,500 अंक के पार

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 03:37 PM (IST)

    Share Market Today इस कारोबारी हफ्ते में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार के दोनों सूचकांक हाई रिकॉर्ड पर ब ...और पढ़ें

    लाइफ-टाइम हाई पर पहुंचा शेयर बाजार (जागरण फोटो)
    लाइफ-टाइम हाई पर पहुंचा शेयर बाजार (जागरण फोटो)

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस कारोबारी हफ्ते बाजार मे उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हफ्ते में पहली बार बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। आईटी स्टॉक में जारी खरीदारी ने बाजार को बढ़त हासिल की है। इसके अलावा कंपनियों द्वारा जारी तिमाही नतीजों का भी बाजार पर असर पड़ा है।

    आज ऑटो और हेल्थकेयर सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोर हरे रंग में बंद हुए। आईटी इंडेक्स 5 फीसदी, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2 प्रतिशत फीसदी की तेजी आई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.5 प्रतिशत के बढ़त पर बंद हुए।

    निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

    निफ्टी पर टॉप गेनर स्टॉक में इंफोसिस, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एलटीआईमाइंडट्री और टीसीएस शामिल हैं। वहीं, सिप्ला, अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

    सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

    सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

    खबरें और भी

    ग्लोबल मार्केट का हाल

    एशियाई बाजारों में, टोक्यो उच्च स्तर पर बंद हुआ, जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर हरे निशान में बंद हुए।

    वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.49 प्रतिशत उछलकर 79.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 865 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

    भारतीय करेंसी में तेजी

    बाजार में आई तेजी ने भारतीय करेंसी को बढ़त हासिल करने में मदद की है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया 83.08 पर कमजोर खुली और इंट्रा-डे सौदों के दौरान ग्रीनबैक के मुकाबले 82.86 और 83.10 के बीच कारोबार किया।

    अंततः डॉलर के मुकाबले रुपया 82.90 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्ज करती है।