Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Close: आईटी और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 66500 के पार बंद हुआ सेंसेक्स

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 04:09 PM (IST)

    Share Market Close भारतीय शेयर बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। निफ्टी पैक में एसबीआई डॉक्टर रेड्डी लैब्स विप्रो ग्रासिम और एचडीएफसी बैंक टॉप गेन ...और पढ़ें

    भारतीय शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद
    भारतीय शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय बाजार के सोमवार का कारोबार सत्र जबरदस्त मुनाफे वाला रहा। बाजार के दोनों इन्डेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 529.03 अंक या 0.80 प्रतिशत बढ़कर 66,589.93 अंक और एनएसई निफ्टी 147.00 अंक या 0.75 प्रतिशत चढ़कर 19,771.50 अंक पर बंद हुआ है।

    आज  के कारोबारी सत्र के दौरान निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 29.13 प्रतिशत बढ़कर 12,370.38 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले बैंक को समान अवधि में 9,579.11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जबकि मार्च तिमाही में मुनाफा 12,594.47 करोड़ रुपये था। नतीजे अनुमान के मुताबिक ही थे। एचडीएफसी लिमिटेड से मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक की ओर से जारी किए गए ये पहले नतीजे थे।

    बाजार में गेनर्स और लूजर्स

    निफ्टी पैक में एसबीआई, डॉक्टर रेड्डी लैब्स, विप्रो, ग्रासिम, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, कोटक महिंद्रा, अदाणी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, अपोलो हॉस्पिटल, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलटीआई माइंडट्री, एक्सिस बैंक, अदाणी पोट्स, यूपीएल और बीपीसीएल गेनर्स की लिस्ट में शामिल थे।

    ओएनजीसी, हीरे मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स,भारती एयरटेल, जेएसडब्लू स्टील, टाइटन, एमएंडएम, टीसीएस, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी लाइफ गिरकर बंद हुए।

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कैसा रहा कारोबार?

    एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ। टोक्यो, शंघाई, सियोल और जकार्ता के बाजार गिरकर और ताइपे एवं बैंकॉक के बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं। यूरोप के बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स एक तिहाई की तेजी के साथ बंद हुआ था। कच्चे तेल का बेंचमार्क 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

    खबरें और भी