Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stock Market Holiday: शेयर बाजार में आज छुट्टी, अंबेडकर जयंती के कारण एनएसई और बीएसई पर नहीं होगी कोई ट्रेडिंग

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 09:51 AM (IST)

    अप्रैल 2023 में शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची के अनुसार आज भारतीय शेयर बाजार में कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी। बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseindia ...और पढ़ें

    Stock Market Holiday: NSE, BSE to remain closed today on 14th April, Ambedkar Jayanti
    Stock Market Holiday: NSE, BSE to remain closed today on 14th April, Ambedkar Jayanti

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। बीएसई और एनएसई में कारोबार 14 अप्रैल 2023 को डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के लिए बंद रहेगा। शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची 2023 के अनुसार आज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी। डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती 2023 के कारन आज भारतीय शेयर बाजार में करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग भी निलंबित रहेगी।

    शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची 2023 के अनुसार, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (ईजीआर) सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह के सत्र के दौरान यानी सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निलंबित रहेगी। लेकिन, एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स पर ट्रेडिंग शाम के सत्र के दौरान खुली रहेगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (ईजीआर) सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह 9:00 बजे के बजाय शाम 5:00 बजे शुरू होगी।

    अप्रैल 2023 में शेयर बाजार की छुट्टियां

    शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची 2023 के अनुसार, अप्रैल 2023 में तीन शेयर बाजार की छुट्टियां पड़ीं। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 2023 अप्रैल में शेयर बाजार की अंतिम छुट्टी है। अंबेडकर जयंती 2023 से पहले एनएसई और बीएसई में ट्रेडिंग महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के लिए 4 अप्रैल 2023 और 7 अप्रैल 2023 को बंद थी।

    कब होगा अगला अवकाश

    अगला शेयर बाजार अवकाश 1 मई 2023 को महाराष्ट्र दिवस समारोह के लिए होगा। शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची 2023 के अनुसार, 2023 में 19 शेयर बाजार की छुट्टियां होंगी। अंबेडकर जयंती इस साल पड़ने वाला सातवां शेयर बाजार अवकाश है। इस हिसाब से देखें तो इस वर्ष 12 और शेयर बाजार की छुट्टियां होंगी। भीमराव अंबेडकर जयंती के बाद शेयर बाजार की छुट्टी 1 मई 2023 को पड़ रही है और उसके बाद 5 मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा है।

    खबरें और भी

    कल कैसा था बाजार का हाल

    भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लगातार नौवें दिन बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई निफ्टी 15 अंक बढ़कर 17,828 पर बंद हुआ और सात सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स ने गुरुवार को 38 अंक जोड़े और 60,431 के स्तर पर समाप्त हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स 574 अंक बढ़कर 42,132 अंक पर बंद हुआ।