विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stock Market Holiday Today: राम नवमी के मौके पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगी ट्रेडिंग

Published: Wed, 17 Apr 2024 09:27 AM (IST)

बुधवार 17 अप्रैल 2024 को आज शेयर बाजार बंद रहेगा। स्टॉक मार्केट राम नवमी के मौके पर बंद रहेगा। डेरिवेटिव ...और पढ़ें

Stock market holiday today: राम नवमी के मौके पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार
Stock market holiday today: राम नवमी के मौके पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार

HighLights

  1. राम नवमी के मौके पर आज बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।
  2. शेयर बाजार कल यानी 18 अप्रैल 2024 को खुलेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बीएसई और एनएसई आज यानी बुधवार को बंद रहेंगे। 17 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

डेरिवेटिव, इक्विटी, एसएलबी और मुद्रा डेरिवेटिव के साथ-साथ ब्याज दर डेरिवेटिव में कारोबार दिन भर बंद रहेगा। बता दें, शेयर बाजार कल यानी 18 अप्रैल 2024 को खुलेगा।

कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट का शेड्यूल

कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह के सत्र में - सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। जबकि, शाम का सत्र शाम 5 बजे से रात 11.55 बजे तक खुला रहेगा।

बीते दिन कैसा रहा था बाजार का हाल

दरअसल, मंगलवार के कारोबारी दिन बाजार लगातार तीसरे दिन और हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स 456.10 अंक या 0.62% फिसलकर 72943.68 स्तर पर बंद हुआ।

वहीं दूसरी ओर निफ्टी 124.60 अंक या 0.56% गिरावट के बाद 22147.90 स्तर पर बंद हुआ है। सुबह सेंसेक्स 504.10 अंक या 0.69 प्रतिशत गिरने के बाद 72895.68 स्तर पर खुला।

निफ्टी भी 138.30 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 22134.20 पर खुला।

ये भी पढ़ेंः Share Market Close: लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 456 और निफ्टी 124 अंक फिसला

ग्लोबल मार्केट का कैसा रहा था हाल

मंगलवार के कारोबारी दिन की बात करें तो एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

ब्रेंट क्रूड की कीमत में रही गिरावट

मंगलवार को वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत गिरकर 89.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,268 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

ये भी पढ़ेंः शेयर बाजार में हाहाकार से तीन दिन में 7.93 लाख करोड़ घटी निवेशकों की संपत्ति

बीते दिन डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरा रुपया

बीते दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 83.57 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।