Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market में आपके नुकसान को कम कर सकता है Stop Loss, जानें कैसे

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 03:41 PM (IST)

    Stop Loss शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए एक ऐसा ही टूल है जिससे आप अपना नुकसान बचा सकते हैं। जब भी हम शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो उसमें रिट ...और पढ़ें

    Stop Loss can reduce your loss in Share Market
    Stop Loss can reduce your loss in Share Market

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अपने पैसे का निवेश करने के लिए शेयर मार्केट वर्तमान समय के सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है। पिछले कुछ समय से युवाओं का शेयर मार्केट की तरफ रुझान भी काफी बढ़ा है। लेकिन इससे अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए आपको इसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। शेयर मार्केट में पैसे बनाना सीखने से पहले आपको अपने पैसे बचाना सीखना चाहिए। जिससे आपका नुकसान न हो, या फिर अगर आपका नुकसान हो भी रहा है तो वो थोड़ा कम हो।

    5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें-  https://bit.ly/3n7jRhX

    Stop Loss शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए एक ऐसा ही टूल है जिससे आप अपना नुकसान बचा सकते हैं। जब भी हम शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो उसमें रिटर्न का एक लक्ष्य होता है। एक्सपर्ट निवेशक अपने निवेश पर रिस्क और रिवार्ड दोनों का लक्ष्य निर्धारित करते हैं। मान लीजिए आपने किसी कम्पनी के शेयर में निवेश किया, तो आप उस निवेश से कितना रिटर्न चाहते हैं और उस रिटर्न के लिए आप कितना रिस्क लेने को तैयार हैं इसे ही रिस्क टू रिवार्ड कहा जाता है। Stop Loss आपके रिस्क को कम करने का काम करता है।

    शेयर बाजर में निवेश के समय नए निवेशक अक्सर रिटर्न के चक्कर में भावनात्मक निर्णय लेते हैं। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है। Stop Loss के जरिये आप भावना से नहीं बल्कि पूरी सूझ-बूझ के साथ निर्णय लेते हैं। उदाहरण के लिए आपने किसी कम्पनी में निवेश किया, जिसमें आपका रिटर्न का लक्ष्य 50% है। इसके लिए आप 10% का रिस्क लेते हैं। तो आप एक Stop Loss ऑर्डर प्लेस करते हैं जिससे अगर शेयर की कीमत 10% गिरती है तो वो शेयर अपने आप बिक जाएंगे और आपका नुकसान 10% का ही होगा।

    Stop Loss के जरिये आप अपने फायदे को भी बढ़ा सकते हैं। आपका रिटर्न का लक्ष्य 50% है लेकिन वो शेयर मान लीजए आपको 100% या उससे भी ज्यादा रिटर्न दे सकता है। ऐसी स्थिति में जब आपके शेयर की कीमत 60% से ज्यादा हो जाए तो आप अपना Stop Loss ऑर्डर 50% पर सेट कर सकते हैं। इसी तरह शेयर की कीमत बढ़ते जाने पर आप अपने Stop Loss ऑर्डर को भी बढ़ाते जाएं, जिससे आप अपने लक्ष्य से ज्यादा के रिटर्न को मिस नहीं करेंगे।

    खबरें और भी

    अपने निवेश की जर्नी शुरू करने व शेयर मार्केट के बारे में पूरी रिसर्च करने के लिए आज ही 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।

    अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX