यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी गई पार्क घूूमने तो पति ने अपने ही पेट में चाकू घोंपकर कर ली आत्महत्या, एक साल पहले काट लिया था गला
रांची के ओरमांझी से एक चौंकानेवाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने पेट में चाकू घोंपकर खुदकुशी कर ली है क्योंकि नए साल के मौके पर उसकी पत् ...और पढ़ें

संसू, ओरमांझी। ओरमांझी थाना क्षेत्र के कुच्चू में एक 30 वर्षीय युवक ने अपने पेट में ही चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली है। भेलवाटोली निवासी स्व. चरकू मुंडा के तीन बेटे राम मुंडा, अर्जुन मुंडा व प्रेमजीत मुंडा अपने नानी घर कुच्चू में रहकर मजदूरी करते थे।
पेट फटने के बाद छटपटाकर हुई मौत
बड़ा बेटा राम मुंडा का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। बताया गया कि एक जनवरी को पत्नी पूजा देवी पार्क घूमने चली गई थी। रात को वह घर नहीं लौटी थी। इससे दुखी राम मुंडा रात तीन बजे के करीब अपने पेट में चाकू मार लिया। इससे उसका पेट फट गया।
बताया गया कि जिस समय घटना घटी तो भाई अर्जुन मुंडा घर में दूसरे कमरे पर सोया था। भाई के कहराने पर वह पहुंचा और मदद के लिए आवाज भी लगाई। लेकिन कोई नहीं पहुंचा और दर्द में कहराते हुए राम मुंडा की मौत हो गई।
एक साल पहले काट लिया था गला
राम मुंडा के संबंध में बताया गया कि उसने एक वर्ष पूर्व भी अपना गला काट लिया था। उस वक्त राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू की मदद से उपचार कराकर उसकी जान बचा ली गई थी।
खबरें और भी
स्वजन ने बताया कि युवक मृर्गी रोग से पीड़ित था और कभी-कभी उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता था। वहीं, मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पत्नी ने बताया कि पति पागल जैसा व्यवहार करते थे। इसलिए पार्क जाने के बाद वह रात में अपने दोस्त के घर चली गई थी। घटना के बाद स्वजन ने पोस्मार्टम कराने से इंकार कर दिया।