यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Begusarai News: पिस्तौल, गोली व शराब के साथ चार गिरफ्तार, लोहियानगर, तेघरा और बरौनी के हैं सभी आरोपी
Begusarai Crime News फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने संध्या गश्ती एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुरानी बस स्टैंड दुर्गा मंदिर के ...और पढ़ें

HighLights
- लोहियानगर का शिवम के पास से 12 बोतल शराब और पिस्टल पकड़ाया
- शिवम के अलावा तीन और बदमाश दबोचे गए, सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय)। फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने संध्या गश्ती एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुरानी बस स्टैंड दुर्गा मंदिर के समीप से एक आल्टो कार से चार असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी कट्टा, तीन गोली एवं 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपितों में तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुरवारी टोला निवासी स्व. कन्हैया सिंह के पुत्र शिवम कुमार, बरौनी थाना क्षेत्र के हरपुर वार्ड संख्या 13 निवासी प्रवीण सिंह के पुत्र रोहित कुमार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विशुनपुर वार्ड संख्या-14 निवासी प्रेम ठाकुर के पुत्र नीतीश कुमार शामिल है।
लोहियानगर का शिवम कुमार भी शामिल
लोहियानगर ओपी क्षेत्र के लोहियानगर वार्ड संख्या 28 निवासी रजनीश कुमार झा का पुत्र शिवम कुमार शामिल है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें