Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने यूपी में की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानिए कौन कहां से लड़ रहे चुनाव

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 09:35 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Elections 2024 भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में यूपी क ...और पढ़ें

    भाजपा ने यूपी में की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
    भाजपा ने यूपी में की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

    HighLights

    1. भाजपा ने यूपी में की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
    2. यूपी की 80 सीटों में से 51 पर उम्मीदवारों का एलान
    3. वाराणासी से पीएम मोदी लड़ेंगे चुनाव

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में  अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में यूपी की 80 सीटों में से 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। वहीं बचे हुए 29 सीटों को होल्ड कर लिया गया।

    लगातार तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री इस बार भी अपने सांसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्ष 2014 में आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी अरविंद केजरीवाल और 2019 में सपा की शालिनी यादव को पराजित कर चुनाव जीता था। अब शालिनी यादव भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। अब वह तीसरी बार वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। इस बाबत पार्टी की ओर से उनके नाम की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी काफी उत्‍साहित हैं।

    वहीं मथुरा सीट से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है और अमेठी से इस बार भी स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में उतरेंगी।

    भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही फिर जताया भरोसा

    भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज और धौरहरा से पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है। सीतापुर से राजेश वर्मा, धौरहरा से रेखा वर्मा और मोहनलालगंज से कौशल किशोर बतौर भाजपा प्रत्याशी तीसरी बार और अशोक रावत दूसरी बार चुनाव मैदान में होंगे। 

    रामपुर, संभल और अमरोहा से भी पुराने प्रत्याशी मैदान में

    भाजपा ने मुरादाबाद की चार सीटों में मुरादाबाद संसदीय सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। रामपुर से मौजूदा सांसद घनश्याम लोधी को ही मौका दिया गया है। वह 2022 के उपचुनाव में विजयी हुए थे। संभल सीट से 2019 में प्रत्याशी रहे परमेश्वर लाल सैनी पर ही भरोसा जताया गया है। अमरोहा में 2014 में सांसद रहे कंवर सिंह तंवर को  प्रत्याशी बनाया गया है। इन्हें 2019 में भी प्रत्याशी बनाया गया था

    खबरें और भी

    ये हैं यूपी के उम्मीदवारों की लिस्ट

    क्रमांक सीट उम्मीदवार
    1 वाराणसी नरेन्द्र मोदी
    2 लखनऊ राजनाथ सिंह
    3 मोहनलालगंज कौशल किशोर
    4 लखीमपुर अजय मिश्र टेनी
    5 धौरहरा रेखा वर्मा
    6 फैजाबाद लल्लू सिंह
    7 बाराबंकी (सु.); उपेंद्र सिंह रावत
    8 अंबेडकरनगर रितेश पांडे
    9 गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह
    10 अमेठी स्मृति ईरानी
    11 हरदोई (सु.) जयप्रकाश रावत
    12 मिश्रिख (सु.) अशोक रावत
    13 सीतापुर राजेश वर्मा
    14 श्रावस्ती साकेत मिश्रा
    15 प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता
    16 गोरखपुर रव‍िक‍िशन शुक्‍ल
    17 महराजगंज पंकज चौधरी
    18 कुशीनगर व‍िजय दुबे
    19 बस्‍ती हरीश द्वि‍वेदी
    20 संतकबीरनगर प्रवीण न‍िषाद
    21 डुमर‍ियागंज जगदंब‍िका पाल
    22 सलेमपुर रवींद्र चौधरी
    23 बांसगांव कमलेश पासवान
    24 कैराना प्रदीप कुमार
    25 मुजफ्फरनगर डॉ संजीव कुमार बालियान
    26 नगीना ओम कुमार
    27 रामपुर घनश्याम लोधी
    28 गौतमबुद्धनगर डॉ महेश शर्मा
    29 बुलन्दशहर (अजा) डॉ भोला सिंह
    30 मथुरा; हेमा मालिनी
    31 आगरा (अजा) सत्यपाल सिंह बघेल
    32 फतेहपुर सीकरी राज कुमार चाहर
    33 एटा राजवीर सिंह (राजू भैया)
    34 आंवला धर्मेंद्र कश्यप
    35 शाहजहांपुर (अजा) अरुण कुमार सागर
    36 उन्नाव साक्षी महाराज
    37 फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत
    38 इटावा राम शंकर कठेरिया
    39 कन्नौज सुब्रत पाठक
    40 अकबरपुर देवेन्द्र सिंह भोले
    41 जालौन भानु प्रताप सिंह वर्मा
    42 झांसी अनुराग शर्मा
    43 हमीरपुर कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
    44 बांदा आरके सिंह पटेल
    45 फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति
    46 कुशीनगर विजय कुमार दुबे
    47 लालगंज नीलम सोनकर
    48 आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ
    49 सलेमपुर रवीन्द्र कुशवाहा
    50 जौनपुर कृपाशंकर सिंह
    51 चंदौली महेंद्र नाथ पांडे

     यह भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election 2024: लगातार तीसरी बार वाराणसी से उतरे पीएम मोदी, नया कीर्तिमान गढ़ने की तैयारी

    Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट