Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Police Recruitment 2023: कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के 2649 पदों के लिए आवेदन शुरू

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 08:51 AM (IST)

    Assam Police Recruitment 2023 असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASLPRB) द्वारा राज्य वन विभाग के अंतर्गत एफपीएफ कॉन्स्टेबल ड्राइवर कॉन्स्टेबल ड् ...और पढ़ें

    Assam Police Recruitment 2023: असम वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन ASLPRB की आधिकारिक वेबसाइट, slprbassam.in पर 6 फरवरी तक।
    Assam Police Recruitment 2023: असम वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन ASLPRB की आधिकारिक वेबसाइट, slprbassam.in पर 6 फरवरी तक।

    एजुकेशन डेस्क। Assam Police Recruitment 2023: असम पुलिस कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। असम राज्य सरकार के वन विभाग के अंतर्गत एएफपीएफ कॉन्स्टेबल, ड्राइवर कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, फॉरेस्टर ग्रेड 1 और फॉरेस्ट गार्ड के कुल 2649 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए जरूरी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (असम एसएलपीआरबी) द्वारा सोमवार, 23 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, slprbassam.in पर शुरू की गई असम पुलिस भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान बिना किसी शुल्क के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि विज्ञापित पदों में से फॉरेस्टर ग्रेड 1 के 140 पदों, फॉरेस्ट गार्ड के 704 पदों, एएफपीएफ कॉन्स्टेबल के 595 पदों, ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 18 पदों और ड्राइवर के 73 पदों के लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं क्योंकि ये पद अनारक्षित है। वहीं, शेष पदों के लिए सिर्फ असम राज्य के मूल निवासी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं।

    यह भी पढ़ें - UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आधिकारिक अपडेट जारी, 37 हजार पद, योग्यता 12वीं पास

    Assam Police Recruitment 2023: कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

    हालांकि, असम पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा राज्य वन विभाग के लिए विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एचएसएलसी (कक्षा 12) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, एलएमवी या एमएमवी या एचएमवी का वैलिड ड्राइविंग लाइंसेस प्राप्त किया होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को फॉरेस्टर ग्रेड 1, फॉरेस्ट गार्ड और ड्राइवर के लिए 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, एएफपीएफ कॉन्स्टेबल और ड्राइवर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष ही है। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में असम सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें - MPPEB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश वन और जेल विभागों में 10वीं पास के लिए 2112 सरकारी नौकरियां, अधिसूचना जारी

    यह भी पढ़ें - CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में 1458 हेड कॉन्स्टेबल और एएसआइ भर्ती की अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन

    यह भी पढ़ें - CISF Recruitment 2022: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 451 कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवदेन 22 फरवरी तक

    खबरें और भी