Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Career After 12th: दंत चिकित्सक बन संवारें दांतों की सेहत, जानें योग्यता, एंट्रेंस टेस्ट, कोर्स, वेतन

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 06 Jul 2023 07:33 PM (IST)

    Career in Medical Field अगर आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आप बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) कोर्स कर सकते हैं। कोर्स करने के लिए आपको 12 ...और पढ़ें

    Career in Medical Field: 12वीं के बाद आप बीडीएस करके दन्त चिकित्सक बन सकते हैं।
    Career in Medical Field: 12वीं के बाद आप बीडीएस करके दन्त चिकित्सक बन सकते हैं।

    Career After 12th: पुरे विश्व में टीचर और डॉक्टर्स को एक अलग दर्जा प्राप्त होता है। टीचर्स हमें ज्ञान प्रदान करते हैं, वहीं डॉक्टर्स हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों को ठीक करते हैं और उनसे लड़ने में हमारी मदद करते हैं। लाखों युवा डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। अगर आपका सपना भी डॉक्टर बनने का है तो आप दांतों के डॉक्टर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में लोग अपने दांतों की हेल्थ को लेकर सजग हुए हैं, इसलिए इस क्षेत्र में तेजी से पेशेवरों की मांग बढ़ रही है। दांतों के डॉक्टर्स इससे संबंधित सभी बीमारियों का इलाज करने के साथ ही उनकी कैसे देखभाल करनी है और कैसे उन्हें स्वस्थ रखना है इसकी भी जानकारी प्रदान करते हैं। अगर आप भी दंत चिकित्सक बनना चाहते हैं तो इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

    Career in Medical Field: डेंटिस्ट बनने के लिए क्या है योग्यता

    अगर आप भी एक दंत चिकित्सक बनना चाहते हैं जो जरूरी है कि अपने इंटरमीडिएट यानी की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवार का 12th पीसीबी यानी कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    यह भी पढ़ें- Hotel Management: 12वीं के बाद करें होटल मैनेजमेंट का कोर्स, देश के साथ ही विदेश में भी है नौकरी का स्कोप

    कैसे ले सकते हैं एडमिशन

    दंत चिकित्सक बनने के लिए प्रमुख कोर्स के रूप में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) माना जाता है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपको नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी की NEET एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेना होगा। नीट में प्राप्त रैंक के अनुसार ही आपको बीडीएस प्रोग्राम में एडमिशन प्राप्त होगा। नीट में केवल वे ही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उनकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष हो।

    बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS)

    यह कोर्स करने के लिए नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। बीडीएस कोर्स पांच वर्ष का होता है। पहले चार वर्ष तक बीडीएस पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई कराई जाती है वहीं 5वें साल अभ्यर्थी को इंटर्नशिप करनी पड़ती है। इंटर्नशिप अनिवार्य होती है जिसकी अवधि एक वर्ष होती है।

    खबरें और भी

    अन्य कोर्स

    बीडीएस के अलावा दंत चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ अन्य पीजी एवं डिप्लोमा कोर्सेज भी मौजूद हैं जो निन्मलिखित हैं-

    • ओरल मेडिसिन डायग्नोसिस एंड रेडियोलॉजी
    • ओरल पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी
    • प्रोस्थोडॉन्टिक्स, पीरियडॉन्टिक्स, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी
    • पेडोडॉन्टिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री
    • सर्टिफिकेट कोर्स इन डेंटल मैकेनिक
    • डिप्लोमा इन डेंटल मैकेनिक
    • सर्टिफिकेट कोर्स इन डेंटल हाइजीनिस्ट
    • डिप्लोमा कोर्स इन डेंटल असिस्टेंस

    यह भी पढ़ें- Career After 12th: बैचलर ऑफ फार्मेसी - मेडिकल क्षेत्र का दिलचस्प करियर विकल्प

    डेंटिस्ट बनने के बाद कितना मिलेगा वेतन

    दंत चिकित्सक बनने के बाद आपकी शुरुआती सैलरी 5 लाख से 7 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है। अनुभव के साथ वेतन में बढ़ोत्तरी होती जाती है। इसके अलावा आप सरकारी अस्पतालों में भी नौकरी करने की पात्रता हासिल कर लेते हैं। अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो आप खुद का हॉस्पिटल या क्लीनिक भी शुरू कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Career in Agriculture: 12वीं के बाद एग्रीकल्चर क्षेत्र के इन कोर्सेज में आजमाएं हाथ, लाखों में होगी कमाई