Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Career After 12th: नहीं बनना चाहते डॉक्टर या इंजीनियर तो 12वीं साइंस के बाद ये हैं बेस्ट करियर ऑप्शन

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 09:17 PM (IST)

    अगर आप भी 12वीं साइंस विषयों से उत्तीर्ण करने के बाद डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनना चाहते हैं तो इसके इतर भी बहुत से ऑफबीट कोर्स मौजूद हैं। आप 12वीं साइ ...और पढ़ें

    Career After 12th: डॉक्टर या इंजीनियर के इतर इन क्षेत्रों में बनाएं करियर।
    Career After 12th: डॉक्टर या इंजीनियर के इतर इन क्षेत्रों में बनाएं करियर।

    HighLights

    1. 12वीं साइंस से करने के बाद डॉक्टर एवं इंजीनियरिंग के इतर भी हैं बेहतर विकल्प।
    2. डाटा साइंटिस्ट, टीचिंग क्षेत्र में बना सकते हैं भविष्य।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में ज्यादातर युवा चाहते हैं कि वे डॉक्टर या इंजीनियर बनें लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो यह पेशा अपनाना नहीं चाहते हैं। अगर आपने भी 12वीं कक्षा विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण की है और डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनना चाहते हैं तो आप किसी ऑफबीट कोर्स को कर सकते हैं। वर्तमान में कई ऐसे कोर्सेज मौजूद हैं जिनमें आप 12वीं साइंस से उत्तीर्ण करने के बाद दाखिला ले सकते हैं। इसके साथ ही आप कोर्स को खत्म करने के बाद इन क्षेत्रों में बेहतर करियर का निर्माण भी कर सकते हैं।

    डाटा साइंटिस्ट

    पिछले कुछ वर्षों में हमारे देश में डाटा साइंस साइंटिस्ट बेहद प्रचलन में है। आप पहले 12वीं के बाद गणित, सांख्यिकी या इंजीनियरिंग ग्रेड से बैचलर डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके बाद आप संबंधित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और इससे रेलेटेड स्किल सीख सकते हैं। इसके बाद आप इसमें सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा हासिल कर सकते हैं। एक बार डाटा साइंटिस्ट बनने के बाद आपको लाखों में वेतन प्राप्त कर हो सकता है।

    (Image-freepik)

    साइंस टीचर

    12वीं विज्ञान विषयों से उत्तीर्ण करने के बाद आप टीचिंग से जुड़े डिग्री/ डिप्लोमा कर सकते हैं। इनको करने के बाद आप प्राइमरी टीचर लेवल से लेकर प्रोफेसर लेवल तक के टीचर बन सकते हैं। टीचिंग के क्षेत्र को सबसे बेहतर माना जाता है और इसमें बेहतर वेतन भी प्राप्त होता है।

    आर्किटेक्ट

    इनके अलावा अगर अपने पीसीएम विषयों के साथ इंटर उत्तीर्ण किया है तो आप आर्किटेक्ट भी बन सकते हैं। इस क्षेत्र में यूजी एवं पीजी दोनों ही प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं। आप इनको करके आर्किटेक्चर के रूप में काम करके लाखों में वेतन पा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Career Options After 12th: आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये हैं करियर विकल्प