यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Career Tips: ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स, नौकरी का सपना अवश्य होगा पूरा
Success Tips कई उम्मीदवारों के साथ देखा गया है कि वे लिखित परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करते हैं लेकिन पर्सनल इंटरव्यू/ ग्रुप डिस्कसन के समय अच्छा प्रदर ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के समय ओवर कॉन्फिडेंस से बचें।
- दूसरों को भी बोलने का मौका प्रदान करें।
- तैयारी के लिए लगातार पढ़ते रहें।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। Career Tips: हमारे देश में कई ऐसी भर्तियां होती हैं जिनमें ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया जाता है। ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से स्किल्स का पता लगाते हैं और उनके अंदर के होना और टैलेंट की जांच परख करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि अभ्यर्थी लिखित परीक्षा/ रिटेन टेस्ट में तो आसानी से सफलता प्राप्त कर लेते हैं लेकिन वे ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के समय अन्य उम्मीदवारों से पीछे रह जाते हैं और नौकरी हासिल करने में पीछे छूट जाते हैं।
अगर आपके साथ ही ऐसा ही कुछ है तो हम यहां कुछ ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और अवश्य ही नौकरी पाने का सपना आसानी से पूरा कर सकेंगे।
ओवर कॉन्फिडेंस से बचें
ऐसा देखने में आता है कि आपको जिस विषय पर चर्चा हो रही है और पता उसके बारे में पता नहीं है फिर भी ओवर कॉन्फिडेंस के चलते आप उसकी शुरुआत कर देते हैं। इसके बाद आपको आगे चलकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिससे अवश्य ही आपके अंकों में कटौती हो जाएगी। इसलिए अगर आपको किसी विषय के बारे में पूरी जानकारी न हो तो आप उस पर खुद पर कंट्रोल रखें।
प्वॉइंट पर करें बात
अगर आपका प्वाइंट अच्छा है और सबके सामने रख सकते हैं तो तुरंत ही उसे बोल दें, क्योंकि हो सकता है कि आपके दिमाग में जो अच्छा बिंदु आया है वही थोड़े समय बाद कोई और बोल दें। इसके साथ अपना प्वाइंट तभी रखें जब आपको उसके बारे में पूरी जानकारी हो और बातों को इधर-उधर न घूमाएं।
खबरें और भी

(Image-freepik)
दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनें
अगर आप ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो उस दौरान केवल खुद ही न बोलते रहें, हर किसी को बोलने का मौका दें। इसके साथ ही जब कोई दूसरा बोल रहा हो तो उसकी बात बिल्कुल नहीं काटें। जब बात पूरी हो जाए तभी उसका जवाब दें।
तैयारी के लिए लगातार पढ़ते रहें
इंटरव्यू की तैयारी के लिए आपको लगातार अध्ययन करना जारी रखना होगा। इसके माध्यम से आप हर समस्या या इश्यू से अवगत रहेंगे और अच्छे से इंटरव्यू की तैयारी कर सकेंगे। आपको अन्य चीजों साथ करेंट अफेयर्स पर लगातार नजर बनाये रखनी है। यह इंटरव्यू के समय बहुत उपयोगी साबित होगा, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि सवाल का सिलसिला करेंट अफेयर्स से ही जुड़ा होता है।