विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी टीचर बनने की है ख्वाहिश तो CTET, TET परीक्षा पर डालें एक नजर, समझिए कब किस परीक्षा के लिए करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Thu, 16 Nov 2023 05:55 PM (IST)

CTET TET Exam सरकारी शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी समेत संबंधित प्रदेश की टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। ...और पढ़ें

CTET, TET Exam: सरकारी टीचर बनने की है ख्वाहिश तो CTET या TET परीक्षा पर डालें एक नजर
CTET, TET Exam: सरकारी टीचर बनने की है ख्वाहिश तो CTET या TET परीक्षा पर डालें एक नजर

करियर डेस्क, नई दिल्ली। CTET, TET Exam: अगर आप टीचिंग फील्ड में अपना करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो जरूरी है कि पहले इससे जुड़े कुछ अहम डिटेल्स की जानकारी जुटा ली जाए। इसी क्रम में आज हम इस फील्ड से जुड़ी दो अहम परीक्षाएं सीटीईटी और टीईटी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आसान भाषा में समझेंगे कि ये दोनों परीक्षाएं क्या हैं। कब आपको सीटीईटी परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहिए और कब टीईटी के लिए। इसके साथ ही, दोनों परीक्षाओं को पास करके आप किन स्कूलों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आइए डालते हैं एक नजर।

CTET

सबसे पहले बात करते हैं सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एग्जाम की। फिलहाल, इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए नवंबर के अंत तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा साल में दो बार जुलाई और दिसंबर में आयोजित की जाती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर यह एग्जाम कंडक्ट कराया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद आप केंद्र सरकार की ओर से संचालित होने वाली नवोदय विद्यालय (NVS), केंद्रीय विद्यालय में निकलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं।

TET

केंद्र सरकार के अलावा, राज्य सरकार की ओर से संचालित होने वाली सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी परीक्षा भी एक योग्यता परीक्षा है। यह संबंधित प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाती है। इसके तहत, यूपी में होने वाली परीक्षा को यूपी टीईटी कहा जाता है। वहीं अन्य राज्यों के अनुसार, एमपी टीईटी, केरल टीईटी, टीएनटीईटी परीक्षा होती है। इस एग्जाम को क्रैक करने के बाद अभ्यर्थी राज्य सरकार की ओर से निकलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: CTET Exam: सीटीईटी क्रैक करने का गोल होगा पूरा, बस तैयारी करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स