Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    How To Become A District Judge: उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कैसे बन सकते हैं जज, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 12:52 PM (IST)

    कानून के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जिला जज का पद बेहतर है यह पद आपको समाज में प्रसिद्धि के साथ ही न्याय के लिए लड़ने ...और पढ़ें

    How To Become District Judge: यूपी में जिला जज बनने की प्रक्रिया की जानाकरी यहां से करें चेक। (Image-freepik)
    How To Become District Judge: यूपी में जिला जज बनने की प्रक्रिया की जानाकरी यहां से करें चेक। (Image-freepik)

    HighLights

    1. डिस्ट्रिक्ट जज बनने के लिए लॉ में ग्रेजुएट होना है आवश्यक।
    2. ग्रेजुएट होने के साथ ही काम करने का एक्सपीरियंस होना भी है अनिवार्य।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में न्याय दिलाने के मामले में जज को सर्वोपरि स्थान प्राप्त होता है। अगर आपके अंदर भी कानून और न्याय के लिए काम करने का जज्बा है तो आप इस क्षेत्र में करियर को दिशा दे सकते हैं। लेकिन जज बनने के लिए सबसे जरूरी है कि इसके लिए आप निर्धारित की गयी योग्यता रखते हों। हम यहां उत्तर प्रदेश राज्य के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जज बनने से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। आप इसे फॉलो करके इस क्षेत्र में करियर का निर्माण कर सकते हैं।

    सबसे पहले लॉ की डिग्री करना होगा प्राप्त

    जिला जज बनने के लिए आपको सबसे पहले लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी। इसके लिए आप 12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बैचलर डिग्री या तीन वर्षीय एलएलबी डिग्री प्राप्त की हो।

    लॉ में ग्रेजुएशन के साथ ही उम्मीदवार ने एक एडवोकेट के रूप में 7 वर्ष तक किसी कोर्ट में प्रैक्टिस भी की हो। तभी आप उत्तर प्रदेश में जिला जज बनने के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

    (Image-freepik)

    आयु सीमा

    उत्तर प्रदेश में जिला जज बनने के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 35 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गयी है। आरक्षित वर्ग के से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाती है।

    कैसे होगा चयन

    जिला जज के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से होकर गुजरना होता है। पहले चरण में प्रीलिम एग्जाम का आयोजन किया जाता है। इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। मेंस एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है। अंत में उम्मीदवारों द्वारा किये गए प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और जिन उम्मीदवारों का नाम इसमें दर्ज होगा उनको जिला जज के पदों पर तैनात किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP HJS Recruitment 2023: इलाहबाद हाई कोर्ट डिस्ट्रिक्ट जज भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 15 जनवरी से होंगे शुरू