Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    How to Become Excise Inspector: एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए यह परीक्षा करनी होगी पास, जानें पूरी डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 06:23 PM (IST)

    How to Become Excise Inspector एक्ससाइज इंस्पेक्टर बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ ही न्यूनतम आयु ...और पढ़ें

    How to Become Excise Inspector: एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए सीजीएल एग्जाम करना होगा पास।
    How to Become Excise Inspector: एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए सीजीएल एग्जाम करना होगा पास।

    HighLights

    1. एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए एसएससी सीजीएल में लेना होता है भाग।
    2. एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर आवेदन के लिए ग्रेजुएट होना है जरूरी।
    3. पे लेवल- 7 के अनुसार 44900 रुपये से लेकर 142400 रुपये तक मिलता है वेतन।

    How to Become Excise Inspector: हर व्यक्ति के अलग-अलग सपने होते हैं। कोई डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहता है तो कोई रेलवे, बैंकिंग आदि क्षेत्रों में नौकरी करना चाहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो देश में मौजूद विभिन्न फोर्सेज में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इसी में से एक पद होता है एक्साइज इंस्पेक्टर, जो केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है और काफी पावरफुल पद होता है।

    अगर आप एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर भर्ती होना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले एक परीक्षा पास करनी होती है। आप इस परीक्षा की जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त कर इस क्षेत्र में करियर बनाने की सोच सकते हैं।

    एसएससी सीजीएल एग्जाम में लेना होता है भाग

    एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सीजीएल एग्जाम का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है और इसको आयोजित करने का जिम्मा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी कि एसएससी को दिया गया है।

    दो टियर में होता है एग्जाम

    एसएससी सीजीएल एग्जाम दो चरणों- टियर-1 और टियर-2 में आयोजित किया जाता है। टियर 1 एग्जाम में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होते हैं। टियर 1 में जनरल इंटेलिजेंस एन्ड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसन विषयों से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 1 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है। जो उम्मीदवार टियर-1 एग्जाम में सफलता प्राप्त करते हैं वे टियर-2 एग्जाम में भाग ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    कौन ले सकता है इस एग्जाम में भाग

    इस एग्जाम में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है।

    कितना मिलता है वेतन

    जो उम्मीदवारों एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्त किया जाते हैं उनको केंद्र सरकार की ओर से पे लेवल- 7 के अनुसार 44900 रुपये से लेकर 142400 रुपये तक प्रदान किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- How to Join IAF After 12th: बारहवीं के बाद कैसे पाएं एयरफोर्स में जॉब? जानें योग्यता से लेकर चयन की जानकारी