Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    How to Become Assistant Commandan: यहां से जानें CISF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 05:59 PM (IST)

    How to Become CISF Assistant Commandan पैरामिलिट्री फोर्स में शामिल होकर देश की सेवा की चाह रखने वाले उम्मीदवार सेन्ट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ...और पढ़ें

    CISF Assistant Commandan बनने की पूरी प्रोसेस की जानकारी यहां से करें प्राप्त। (Image-freepik)
    CISF Assistant Commandan बनने की पूरी प्रोसेस की जानकारी यहां से करें प्राप्त। (Image-freepik)

    HighLights

    1. सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट बनने के लिए ग्रेजुएट होना है अनिवार्य।
    2. सीआईएसएफ हमारे देश की 6 पैरामिलिट्री फोर्स में से एक है।
    3. इस फोर्स में शामिल होकर आप देश की सेवा का सपना पूरा कर सकते हैं।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। How to Become CISF Assistant Commandan: सीआईएसएफ यानी कि सेन्ट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स हमारे देश की 6 पैरामिलिट्री फोर्स में से एक मानी जाती है। अगर आप भी पैरामिलिट्री फोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आप सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर निकलने वाली भर्ती में शामिल हो सकते हैं। यह भर्ती UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से समय-समय पर निकाली जाती हैं।

    अगर आप भी सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके लिए निर्धारित की गयी योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर लें और उसी के अनुसार आगे की तैयारी कर सकते हैं।

    How to Become Assistant Commandan: जानें क्या है सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने के लिए पात्रता

    सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाती है।

    (Image-freepik)

    शारीरिक योग्यता

    शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के अलावा इस भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता पूरी करना भी आवश्यक है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 165 सेमी और महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लम्बाई 157 सेमी होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों की छाती की माप 81 सेमी तय की गयी है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि पदों/ ब्रांचेज के आधार पर योग्यता में बदलाव हो सकता है इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले जारी की गयी नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

    कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को दो भागों में परीक्षा देनी होगी। पेपर-1 और पेपर-2 में सफल उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PET)/ चिकित्सा परीक्षण/ साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण आदि के लिए बुलाया जाता है। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को उनके द्वारा किये गए प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची में जगह दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BSF Assistant Commandant: बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट की ऐसे होती है भर्ती, यहां से जानें चयन प्रक्रिया