Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Career in Radio: रेडियो क्षेत्र चुनकर रखें सुनहरे भविष्य की नींव, यहां से जानें योग्यता, कोर्सेज और सैलरी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 04:06 PM (IST)

    Career in Radio अगर आप रेडियो के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो 12वीं के बाद ही इसमें कदम रख सकते हैं। इस क्षेत्र में डिग्री डिप्लोमा सर्टिफिकेट ...और पढ़ें

    Career in Radio: रेडियो के क्षेत्र में करियर बनाने से संबंधित पूर्ण जानकारी यहां से प्राप्त करें।
    Career in Radio: रेडियो के क्षेत्र में करियर बनाने से संबंधित पूर्ण जानकारी यहां से प्राप्त करें।

    Special Story: हमारे देश में बड़े से बड़े शहरों से लेकर दुर्गम स्थानों जैसे लेह, लद्दाख तक अगर किसी एक चीज की पहुंच है तो वो है रेडियो। हम सब इस शब्द से अच्छी तरीके से वाकिफ होंगे। आपने रेडियो पर विभिन्न प्रोग्राम्स सुने होंगे और उनको होस्ट करते हुए एंकर या जॉकी की आवाज भी सुनी होगी। उनकी आवाज में कुछ अलग होता है। अगर आपमें में भी बात करने की कला और अच्छी आवाज है रेडियो का क्षेत्र आपके लिए बहुत ही शानदार है। आप इस क्षेत्र में आसानी से अपने बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं। अगर आप एंकर या रेडियो जॉकी नहीं बनना चाहते तब भी आप इस क्षेत्र में उपलब्ध कोर्सेज करके अन्य पद जैसे म्यूजिक मैनेजर, प्रोड्यूसर, प्रोग्राम डायरेक्टर, कंटेंट राइटर, साउंड इंजीनियर, न्यूज रीडर, रेडियो रिपोर्टर बनकर भी अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Career in Agriculture: 12वीं के बाद एग्रीकल्चर क्षेत्र के इन कोर्सेज में आजमाएं हाथ, लाखों में होगी कमाई

    इन कोर्सेज को करके रेडियो क्षेत्र में बना सकते हैं करियर

    रेडियो में करियर बनाने के लिए आप 12वीं के बाद ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इस क्षेत्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट सभी तरीके के कोर्स उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में मौजूद कुछ कोर्सेज निम्नलिखित हैं-

    • बैचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
    • मास्टर्स ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
    • डिप्लोमा इन रेडियो प्रोग्रामिंग एवं ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट
    • डिप्लोमा इन रेडियो प्रोडक्शन एवं रेडियो जॉकी
    • पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एन्ड ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट
    • सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकिंग
    • डिप्लोमा इन मास कॉम्युनिकेशन
    • पीजी डिप्लोमा इन मास कॉम्युनिकेशन

    क्या मिलेगी सैलरी

    इन कोर्सेज को करने के बाद आप किसी संस्थान से इंटर्नशिप या जॉब कर सकते हैं। कोर्स पूरा होने के बाद आपको शुरुआती वेतन 15 हजार से लेकर 30 हजार तक आपकी कला के अनुसार मिल सकता है। समय और एक्सपीरियंस के साथ ही आपके वेतन में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

    कहां मिलेगा रोजगार

    आज हर छोटे से बड़े शहर में रेडियो स्टेशन स्थापित हैं। बहुत से प्राइवेट रेडियो चैनल एवं एफएम चैनल अपने यहां इन लोगों को हायर कर करते हैं। इसके अलावा सरकारी रेडियो चैनल्स के लिए भी समय-समय पर भर्तियां निकाली जाती हैं जहां आप अप्लाई कर सकते हैं। आप यहां रेडियो जॉकी के अलावा रेडियो प्रोग्राम के लिए स्टोरी राइटिंग, एड राइटिंग करने के साथ ही रेडियो प्रोडक्शन और ब्राडकास्टिंग आदि से भी जुड़ सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Career After 12th: आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र 12वीं के बाद इन क्षेत्रों में करें सफल करियर का निर्माण