Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day 2023: भारतीय खुफिया एजेंसी RAW में ऐसे पा सकते हैं नौकरी, देश सेवा का मिलेगा मौका

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 06:11 PM (IST)

    Independence Day 2023 अंतरराष्ट्रीय इंटेलिजेंस एजेंसी RAW हमारे देश को आंतरिक एवं बाहरी चीजों से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। आपके अंदर भी देश ...और पढ़ें

    Independence Day 2023: रॉ एजेंट बनने की पूरी जानकारी यहां से कर सकते हैं प्राप्त।
    Independence Day 2023: रॉ एजेंट बनने की पूरी जानकारी यहां से कर सकते हैं प्राप्त।

    HighLights

    1. रॉ हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय खूफिया एजेंसी है।
    2. रॉ में सीधे तौर पर भर्ती नहीं की जाती है।
    3. IAS, सीआईडी, आर्मी, पैरामिलिट्री, सेंट्रल पुलिस आदि में काम कर रहे लोगों का होता है चयन
    4. RAW का पूरा नाम रिसर्च एन्ड एनालिसिस विंग है।

    Independence Day 2023: 15 अगस्त 2023 को भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। इस दिन सभी देशभक्ति में सराबोर रहते हैं। हम इस दिन देश की आजादी में कुर्बानी और योगदान देने वाले लोगों को याद करते हैं और धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। कई लोगों के अंदर देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा भी उत्पन्न होता है लेकिन नौकरी और जिम्मेदारी के बंधनों के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपके पास सरकारी नौकरी के साथ ही देश सेवा का मौका भी मिल जाये। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो भारतीय खूफिया एजेंसी 'रॉ' में आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। RAW में नौकरी प्राप्त करने की पूरी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

    Independence Day 2023: रॉ में कैसे प्राप्त कर सकते हैं सरकारी नौकरी

    आपको बता दें कि रॉ कभी भी लोगों की सीधी भर्ती नहीं करता है। इसमें केंद्रीय खुफिया अधिकारी, आईपीएस अधिकारी, सीआईडी अधिकारी के रूप में पहले से काम कर रहे लोगों को ही प्राथमिकता दी जाती है। इन अधिकारियों के साथ ही आर्मी या पैरामिलिट्री फोर्स, सेंट्रल पुलिस या किसी भी राज्य पुलिस में कार्य कर रहे लोगों को भी रॉ में भर्ती किया जाता है। आपके काम के आधार पर रॉ की ओर से ऐसे लोगों को चिन्हित करके रॉ में शामिल किया जाता है। इसलिए रॉ एजेंट बनने के लिए आपको सबसे पहले किसी भी फोर्स में शामिल होकर देश के लिए बेहतर काम करना होगा।

    ये होनी चाहिए योग्यताएं

    • रॉ एजेंट बनने के लिए आपमें कुछ महत्वपूर्ण योग्यताएं होनी चाहिए तभी आप इस जॉब के लिए फिट हो सकते हैं। यह योग्यताएं निम्नलिखित हैं।
    • अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त की हो और साथ ही एक विदेशी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
    • अभ्यर्थी का देशप्रेमी होने के साथ ही ईमानदार होना जरूरी है।
    • बुद्धि के साथ किसी भी स्थिति से निकलने का हुनर होना चाहिए।
    • कंप्यूटर हैकिंग और विशेष कार्य कौशल में निपुण होना चाहिए।

    Independence Day 2023: क्या है 'रॉ'

    RAW हमारे देश की खुफिया एजेंसी है। इसके पूरा नाम रिसर्च एन्ड एनालिसिस विंग है। यह भर्ती की मुख्य अंतरराष्ट्रीय इंटेलिजेंस एजेंसी है। इसका मुख्य काम राष्ट्रीय सुरक्षा का होता है। इसके साथ ही यह विश्व भर की आंतरिक सूचनाओं को इकठ्ठा करने का काम भी करती है। इन सबके साथ यह भारत के आंतरिक और विदेश में सुरक्षा संबंधी ऑपरेशन को अंजाम देते हैं।