Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट एवं उनकी राजधानी

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 05:33 PM (IST)

    हमारा देश 28 पूर्ण राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बना है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में देश के स्टेट एवं केंद्र शासित प्रदेश ...और पढ़ें

    List of all states and union Territories: देश के राज्य एवं उनकी राजधानी। (image freepik)
    List of all states and union Territories: देश के राज्य एवं उनकी राजधानी। (image freepik)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत देश का निर्माण 28 पूर्ण राज्यों एवं 8 केंदशासित प्रदेशों द्वारा हुआ है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए भारत के सभी राज्यों एवं केंदशासित प्रदेशों के नाम के साथ ही उनकी राजधानी का ज्ञात होना बेहद जरूरी है। अक्सर ही परीक्षाओं में राज्य एवं उनकी राजधानियों के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में आप यहां से सभी 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों के नाम एवं राजधानी की डिटेल चेक कर सकते हैं।

    राज्य और उनकी राजधानियां

    क्रम संख्या राज्य का नाम राजधानी
    1. आंध्र प्रदेश अमरावती
    2.   अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
    3. असम दिसपुर
    4. बिहार पटना
    5. छत्तीसगढ़ रायपुर
    6. गोवा पणजी
    7. गुजरात गांधीनगर
    8. हरियाणा चंडीगढ़
    9. हिमाचल प्रदेश शिमला
    10. झारखंड रांची
    11. कर्नाटक बेंगलुरु
    12. केरल तिरुवनंतपुरम
    13. मध्य प्रदेश भोपाल
    14. महाराष्ट्र मुंबई
    15. मणिपुर इम्फाल
    16. मेघालय शिलांग
    17. मिजोरम आइजोल
    18. नागालैंड कोहिमा
    19. ओडिशा भुवनेश्वर
    20. पंजाब चंडीगढ़
    21. राजस्थान जयपुर
    22. सिक्किम गंगटोक
    23. तमिलनाडु चेन्नई
    24. तेलंगाना हैदराबाद
    25. त्रिपुरा अगरतला
    26. उत्तर प्रदेश लखनऊ
    27. उत्तराखंड देहरादून
    28. पश्चिम बंगाल कोलकाता

    केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानियां

    1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह: पोर्ट ब्लेयर
    2. चंडीगढ़: चंडीगढ़
    3. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव: दमन
    4. दिल्ली: नई दिल्ली
    5. -जम्मू और कश्मीर: श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन), जम्मू (शीतकालीन)
    6. लद्दाख: लेह
    7.  लक्षद्वीप: कवरत्ती
    8. पुडुचेरी: पुडुचेरी

    कौन होता है राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का मुखिया

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्ण राज्यों के मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं और वही राज्य की कानून व्यवस्था, योजनाओं और जरूरी कार्यों को पूरा करवाते हैं। इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेशों का चलाने का जिम्मा गवर्नर यानी कि राज्यपाल का होता है, कई राज्यों में राज्यपाल की जगह प्रशासक की नियुक्ति भी की जाती है। हालांकि दिल्ली, पुडुचेरी एवं जम्मू- कश्मीर राज्यों में मुख्यमंत्री का चुनाव भी किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Google Free Online Course: गूगल के इन फ्री ऑनलाइन कोर्स से बढ़ाए एआई में कौशल, नौकरी के भी बेहतरीन अवसर मिलेंगे

    खबरें और भी