Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga Day 2023: इन सरकारी संस्थानों से Free में ऑनलाइन करें योग में Certificate कोर्स, जानें कहां करें अप्लाई

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 07:11 AM (GMT+05:30)

    Yoga Day 2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं कि आप किन-किन सरकारी संस्थानों द्वारा संचालित Free ऑनलाइन योग Certificate कोर्सेस को कर ...और पढ़ें

    Yoga Day 2023: योगाभ्यास सिर्फ वीडियो या फोटो देखकर नहीं करना चाहिए, बल्कि इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
    Yoga Day 2023: योगाभ्यास सिर्फ वीडियो या फोटो देखकर नहीं करना चाहिए, बल्कि इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

    Yoga Day 2023: आज यानी बुधवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद वर्ष 2015 हर साल इसे मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश और विदेशों में विभिन्न योगाभ्यास के तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए बाद से योग को लेकर वैश्विक स्तर पर इसे अपनाया जा रहा है। हालांकि, योगाभ्यास सिर्फ वीडियो या फोटो देखकर नहीं करना चाहिए, बल्कि इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए हम आपको बताते हैं कि आप किन-किन सरकारी संस्थानों द्वारा संचालित Free ऑनलाइन योग Certificate कोर्सेस को कर सकते हैं:-

    Yoga Day 2023: यहां से करें Free में Online करें योग Certificate कोर्सेस

    यदि आप योग से सम्बन्धित कोर्स फ्री में ऑनलाइन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप विभिन्न शिक्षा संस्थानों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों को कर सकते हैं। इन संस्थानों में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य शोध विभाग के अधीन आइसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS), स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, आदि शामिल हैं। इन संस्थानों द्वारा 8, 12, 15, 16 और 24 सप्ताह के योगा सर्टिफिकेट कोर्सेस का आयोजन किया जाता है।

    Yoga Day 2023: कैसे लें दाखिला Free में Online करें योग Certificate कोर्सेस में?

    इन सभी सरकारी संस्थानों द्वारा संचालित होने वाले योग से सम्बन्धित सर्टिफिकेट कोर्सेस में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्वयम पोर्टल, swayam.gov.in पर जाकर एडमिशन लिया जा सकता है। इस पोर्टल से ही कोर्स के बार में अधिक जानकारी, लेक्चर शेड्यूल और सर्टिफिकेट आदि को लेकर भी जानकारी ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।

    Free Online Yoga Courses के लिए स्वयम पोर्टल Link

    खबरें और भी