Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Board 10th Result 2025 Out: असम बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव, sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर करें चेक

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 10:36 AM (IST)

    असम बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच कराई गई थी। इस परीक्षा से पहले 21 और 22 जनवरी को प्रैक्टिकल एग्जाम कंडक्ट कराए गए थे। वही ...और पढ़ें

    Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025 परिणाम हुआ जारी (फाइल फोटो)
    Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025 परिणाम हुआ जारी (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम बोर्ड दसवीं कक्षा परिणाम का इंतजार अब खत्म हुआ और परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से SEBA HSLC Result 2025 की घोषणा कर दी गई है। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।

    असम बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च, 2025 के बीच कराई गई थी। इस परीक्षा से पहले, 21 और 22 जनवरी को प्रैक्टिकल एग्जाम कंडक्ट कराए गए थे। वहीं, अब नतीजों का एलान कर दिया गया है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके स्टूडेंट्स आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे।

    स्टेप 1: असम दसवीं कक्षा का परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले resultsassam.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

    स्टेप 2: अब होमपेज पर "असम HSLC रिज़ल्ट 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।

    स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और बाकी जरूरी जानकारी एंटर करें।

    स्टेप 4: अब सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    स्टेप 5: आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    स्टेप 6: रिज़ल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।