Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam SEBA HSLC Result 2025 के संबंध में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बड़ी घोषणा, पढ़ें क्या है लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 08:54 AM (IST)

    असम बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम 2025 (Assam SEBA HSLC Result 2025) चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर sebaonline.org पर जरूरी डिटेल ...और पढ़ें

    Assam SEBA HSLC Result 2025: sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जारी होंगे दसवीं कक्षा के परिणाम
    Assam SEBA HSLC Result 2025: sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जारी होंगे दसवीं कक्षा के परिणाम

    HighLights

    1. sebaonline.org पर चेक कर पाएंगे नतीजे
    2. 15 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक हुई थीं परीक्षा
    3. स्कूलों से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। असम बोर्ड दसवीं कक्षा परिणाम का इंतजार अब जल्द जारी हो सकता है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आगामी कुछ दिनों में SEBA HSLC Result 2025 की घोषणा की जाएगी। नतीजे जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे। वहीं, इस संबंध में राज्य के सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक अहम घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं सभी अभिभावकों और छात्रों को सूचित करना चाहता हूं कि एचएसएलसी परीक्षा परिणाम कल (10 अप्रैल, 2025) को जारी नहीं किए जाएंगे। परिणाम तैयार होने के बाद, बोर्ड उन्हें तुरंत घोषित करेगा।

    असम बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च, 2025 के बीच कराई गई थी। इस परीक्षा से पहले, 21 और 22 जनवरी को प्रैक्टिकल एग्जाम कंडक्ट कराए गए थे। वहीं, अब कल नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके स्टूडेंट्स आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। 

    Assam SEBA HSLC Result 2025 की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 

    स्टेप 1: असम दसवीं कक्षा का परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले resultsassam.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

    स्टेप 2: अब होमपेज पर "असम HSLC रिज़ल्ट 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।

    स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और बाकी जरूरी जानकारी एंटर करें।

    स्टेप 4: अब सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    स्टेप 5: आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    स्टेप 6: रिज़ल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

    Assam SEBA HSLC Result Date and Time 2025: रिजल्ट में यह डिटेल्स होंगी मेंशन 

    असम बोर्ड दसवीं कक्षा परिणाम में छात्र या छात्रा का नाम, पासिंग मार्क्स, पास प्रतिशत, प्रत्येक विषय में हासिल होने वाले अंक, योग्यता स्थिति, स्कूल का नाम, पिता का नाम सहित अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा, स्टूडेंट्स इस बात का भी ध्यान रखें कि परिणाम जारी होने के बाद ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा। इस रिजल्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    Assam SEBA HSLC Class 10th Result 2025: पिछले साल ऐसा रहा था असम बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट

    असम बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिज़ल्ट 20 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। यह परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 75.7% रहा था, जो वर्ष 2023 के मुकाबले बेहतर रहा था। साल 2023 में दसवीं कक्षा का पास प्रतिशत 72.69% दर्ज किया गया था। इस आधार पर पिछले साल रिजल्ट में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी।

    खबरें और भी