Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar 12th Science Toppers List: पिछले साल साइंस स्ट्रीम में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप, जानें रिजल्ट डेट

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 01:26 PM (IST)

    बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के महीने में किया गया था। इसके बाद कांपियों की जांच शुरू करके मूल्यांकन कार् ...और पढ़ें

    Bihar 12th Science Toppers List 2024: पिछले साल साइंस में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप, जानें रिजल्ट डेट
    Bihar 12th Science Toppers List 2024: पिछले साल साइंस में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप, जानें रिजल्ट डेट

    HighLights

    1. रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स की सूची
    2. आधिकारिक वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक
    3. फरवरी में आयोजित होंगी परीक्षाएं

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) इसी सप्ताह तक नतीजों का एलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही यह भी टॉपर की लिस्ट भी रिलीज कर दी जाएगी। फिलहाल इसी क्रम में आज, हम आपको पिछले साल साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।

    साल 2023 में 12वीं कक्षा में साइंस स्‍ट्रीम में आयुषि नंदन ने टॉप किया था। आयुषि ने 474 नंबर के साथ 94.8 प्रतिशत अंक स्‍कोर किए थे। इसके बाद, दूसरे नंबर पर हिमांशु कुमार रहे थे। हिमांशु ने 472 नंबर अंक (94.4 फीसदी अंक) हासिल किए थे। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर उनके साथ शुभम चौरसिया भी रहे थे। उन्होंने 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) हासिल किए थे। इसके साथ ही, तीसरे स्थान पर अदिति कुमारी रही थीं, जिन्‍हें 471 अंक मिले थे।

    Bihar 12th Science Toppers List 2024: ये हैं चौथी, पांचवीं और छठवीं रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स

    लास्ट ईयर साइंस स्ट्रीम में चौथे नंबर पर रमा भारती रहीं थीं। उन्होंने 469 अंक (93.8 फीसदी) अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद, पांचवें स्थान पर ये तीन स्टूडेंट्स ने अपना कब्जा जमाया था। इनमें, बक्सर के पीयूष कुमार, नवादा के अभिषेक राज और सारण के तनु कुमार के नाम शामिल हैं। इन तीनों ने 468 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया था। इसके बाद, साइंस स्ट्रीम में छठवें स्थान पर नवादा की रुचिका राज रहीं थीं, जिन्होंने 466 अंक (93.2 फीसदी) हासिल की थी।

    बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं फरवरी के महीने में आयोजित की गई थीं। वहीं, अब जल्द ही नतीजे जारी होंगे। 

    यह भी पढ़ें: LIVE Bihar Board 12th Result 2024 Date: इसी सप्ताह घोषित होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, चेक कर लीजिए डेट और टाइम

    खबरें और भी