Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 10th Result 2023 Date, Time: दोपहर 1.15 बजे घोषित होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल, नोटिस जारी

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 11:17 AM (IST)

    Bihar Board 10th Result 2023 Date Time बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट परीक्षाफल की घोषणा के बाद अब मैट्रिक के नतीजे आज यानी शुक्रवार 31 मा ...और पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2023 Date, Time: बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षाफल रिजल्ट पोर्टल, results.biharboardonline.com पर देखें।
    Bihar Board 10th Result 2023 Date, Time: बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षाफल रिजल्ट पोर्टल, results.biharboardonline.com पर देखें।

    एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 10th Result 2023 Date, Time: बिहार बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाफल का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा इंटर परीक्षाफल घोषित किए जाने के बाद 4-5 दिनों में मैट्रिक नतीजे घोषित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार 21 मार्च को 12वीं के परिणाम घोषित किए जाने का बाद बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी 31 मार्च को होने जा रही है। बीएसईबी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक परिणाम 31 मार्च की दोपहर 1.15 बजे घोषित कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: आ गई डेट, दोपहर 1.15 बजे घोषित होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, नोटिस जारी

    Bihar Board 10th Result 2023 Date, Time: इतने बजे हो सकती है बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की घोषणा

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 डेट के साथ-साथ टाइम की आधिकारिक जानकारी हेतु नोटिस बीएसईबी द्वारा जारी किया जाएगा। इस साल इंटर रिजल्ट और पूर्व के वर्षों के 10वीं और 12वीं रिजल्ट की टाइमिंग को देखें तो इस साल भी परिणाम दोपहर 2 बजे के बाद घोषित किए जाने की उम्मीद थी। दसवीं कक्षा के लिए बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद बीएसईबी छात्र-छात्राओं के परिणाम देखने व मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.biharboardonline.com पर एक्टिव कर देगा। इस लिंक पर क्लिक करके और नये पेज पर रोल नंबर व रोल कोड भरकर सबमिट करके परीक्षार्थी अपना बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट एवं मार्कशीट देख, प्रिंट और डाउनलोड पाएंगे।

    Bihar Board 10th Result 2023 Date, Time: शिक्षा मंत्री बीएसईबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित करेंगे नतीजे

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा की जाएगी। शिक्षा मंत्री बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 को बीएसईबी द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित करेंगे, जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर व अन्य अधिकारी भी उपस्थित होंगे। परिणाम घोषित किए जाने के दौरान ही बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2023 भी जारी की जाएगी।