Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 10th Result 2023: घोषित होने वाला है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अपडेट, मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 03:49 PM (IST)

    Bihar Board 10th Result 2023 बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम आज यानी बुधवार 29 मार्च 2023 को घोषित किए जा सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द ...और पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2023: बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट का 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होने वाला है समाप्त।
    Bihar Board 10th Result 2023: बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट का 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होने वाला है समाप्त।

    एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 10th Result 2023: बिहार राज्य के स्कूलों में कक्षा 10 के 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स लिए अपडेट। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा वर्ष 2022-23 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षाफल जल्द ही घोषित किया जाना है। समिति ने आधिकारिक तौर पर भले ही बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2023 की तारीख और समय की घोषणा नहीं किया की है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। साथ ही, पहले की तरह ही इस बार भी बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षाफल राज्य शिक्षा मंत्री और बीएसईबी अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। पूर्व के पैटर्न के देखें को परिणाम घोषित तारीख को दोपहर 2 बजे के बाद ही घोषित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पर अभी ये है अपडेट, दोपहर बाद जारी हो सकते हैं नतीजे

    Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम देखे के लिए लिंक को बीएसईबी के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा। शिक्षा मंत्री और बीईएसईबी अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा किए जान के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 लिंक पोर्टल पर सक्रिय होगा। इस लिंक पर क्लिक करके परीक्षार्थी नतीजों के पेज पर जा सकेंगे और अपने रोल नंबर व रोल कोड के विवरणों को भरकर सबमिट करते परिणाम देख सकेंगे। साथ ही, छात्र-छात्राएं अपने विषयवार प्राप्तांक यानी मार्कशीट भी देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 पोर्टल डायरेक्ट लिंक

    Bihar Board 10th Result 2023: स्कूल से मिलेगी मैट्रिक मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी

    हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजिनल होगी। छात्रों को उनकी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी बिहार बोर्ड द्वारा स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने सम्बन्धित विद्यालय में संपर्क करना चाहिए।

    परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाना होगा और इसके बाद परिणाम देखन के लिए रोल नंबर और रोल कोड को भरकर सबमिट करना होगा।

    खबरें और भी