Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब और कहां होगा जारी, चेक करें डिटेल, नतीजे इस डेट तक आने की उम्मीद

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 11:12 AM (IST)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से Bihar Board Matric Result 2025 मार्च माह के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। नतीजे जारी होते ही ...और पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में होगा जारी।
    Bihar Board 10th Result 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में होगा जारी।

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित।
    2. पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक (10th) बोर्ड एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से आंसर की जारी की जा चुकी है। अब छात्रों को रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है जो इसी माह में खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BSEB 10th Result 2025 मार्च माह के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।

    कहां और कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नतीजे जारी होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com साइट्स पर एक्टिव कर दिया जायेगा। इसके बाद आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करना होगा।

    नतीजे चेक करने की स्टेप्स

    • बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मैट्रिक रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
    • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

    बिहार बोर्ड की ओर से नतीजे बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

    पास होने के लिए प्रैक्टिकल एवं थ्योरी में 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य

    बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। छात्र ध्यान रखें कि प्रैक्टिकल एवं थ्योरी एग्जाम में न्यूनतम अंक अलग अलग प्राप्त करना होगा तभी आपको पास माना जायेगा।

    खबरें और भी

    एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास उत्तीर्ण होने का एक मौका और रहेगा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू किये जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- LIVE Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब होगा घोषित, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट