Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट इसी सप्ताह में होगा जारी, स्वयं मोबाइल से कर पाएंगे नतीजे चेक

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 09:07 AM (GMT+05:30)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा इसी सप्ताह में कर दी जाएगी। रिजल्ट के साथ ही शिक्षा मंत्री द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी ...और पढ़ें

    Bihar Board Secondary Result 2026

    Bihar Board Secondary Result 2026

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड 10TH रिजल्ट इसी वीक में हो जायेगा जारी।

    2. कभी भी हो सकती है रिजल्ट डेट की घोषणा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब 25 से 30 मार्च के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजों को लेकर BSEB X हैंडल पर जल्द ही डेट एवं समय की घोषणा करेगा।

    शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे परिणाम की घोषणा

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की तरह ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा 10th रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होते ही वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com पर लिंक एक्टिव हो जायेगा जहां से छात्र या उनके माता पिता सीधे रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

    स्वयं ही मोबाइल से चेक किया जा सकेगा रिजल्ट

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स स्वयं ही मोबाइल के माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। परिणाम आसान स्टेप्स में चेक किया जा सकेगा जो निम्नलिखित है-

    1. बिहार बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाना होगा।
    2. इसके बाद रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।
    3. अब मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    4. परिणाम खुलने के बाद आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड भी कर पाएंगे।
    Bihar Board 10th Result

    परीक्षाफल के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

    बिहार बोर्ड हाई स्कूल परीक्षाफल जारी होने के साथ ही शिक्षा मंत्री द्वारा राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स को बिहार मेधा दिवस यानी कि 3 दिसंबर को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा। राज्य में पहले स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 2026 Toppers List: बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी, जनपद वाइज जानें किसने किया टॉप