Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2026: बीएसईबी ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का आसान प्रोसेस

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 02:04 PM (GMT+05:30)

    बीएसईबी की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट boardonline.bihar.gov.in पर जाकर (Bihar Board 10th Result 20 ...और पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    Bihar Board 10th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. कक्षा दसवीं का रिजल्ट हुआ जारी।

    2. टॉपर्स को मिलेगी स्कॉलरशिप की सुविधा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। 

    टॉपर्स का हुआ इंटरव्यू

    बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की कॉपियों की जांच प्रक्रिया के बाद संभावित टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। टॉपर्स के इंटरव्यू के बाद बीएसईबी ने अब कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया हा।

    टॉपर्स की मिलेगा नकद पुरस्कार

    बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र को दो लाख रुपये, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। इसके साथ ही दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को भी नकद पुरस्कार राशि व लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार छात्र को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा भी देगी। जो छात्र कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप करेंगे। उन्हें सरकार की ओर से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रतिमाह 2,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। 

    Bihar Board 10th Result 2026 Date: ऐसे चेक करें रिजल्ट

    बीएसईबी की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउलोड कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट boardonline.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें। 
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को 'Bihar Board 10th Result 2026' पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में रिजल्ट डाउलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    यह भी पढें: Bihar Board Matric Result 2026 Live: स्टूडेंट्स को कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का इंतजार, BSEB कभी भी घोषित कर सकता है डेट