Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 12th Answer Key 2024: सभी विषयों के लिए बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर-की रिलीज, करें डाउनलोड

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 01:24 PM (IST)

    बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2024 का आयोजन 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। प्रैक्टिकल जनवरी 2024 में आयोजित किए गए थे। वहीं अब आंसर-की र ...और पढ़ें

    Bihar Board 12th Answer key 2024: सभी विषयों के लिए बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर-की रिलीज, करें डाउनलोड
    Bihar Board 12th Answer key 2024: सभी विषयों के लिए बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर-की रिलीज, करें डाउनलोड

    HighLights

    1. आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर करें डाउनलोड
    2. आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट्स को 5 मार्च, 2024 तक का समय दिया गया है
    3. 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित हुई थी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं

     एजुकेशन डेस्क,नई दिल्ली। बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा के लिए आंसर-की रिलीज कर दी गई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज, 2 मार्च, 2024 को बारहवीं वार्षिक परीक्षा के लिए आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए सभी विषयों के लिए आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। BSEB ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसे स्टूडेंट्स नीचे देख सकते हैं।  

    Bihar Board 12th Exam Answer Key 2024: 5 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति 

    छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि अगर उन्हें रिलीज हुई आंसर-की पर किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वे इसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 5 मार्च, 2024 तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा।

    Bihar Board 12th Exam 2024: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड  

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।

    अब होमपेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। उत्तर कुंजी इंटर परीक्षा 2024 के संबंध में आपत्ति दर्ज करें” पर क्लिक करें। अब विवरण दर्ज करें और फिर आपत्तियां उठाएं। इसके बाद फॉर्म जमा करें और संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें

    Bihar Board 12th Exam Result 2024: 1 से 12 फरवरी तक हुई थी परीक्षाएं 

    बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2024 का आयोजन 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। प्रैक्टिकल जनवरी 2024 में आयोजित किए गए थे। वहीं, अब आंसर-की रिलीज की गई है। बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा की परीक्षाएं भी हाल ही में समाप्त हो गई हैं। जल्द ही दोनों कक्षाओं के लिए नतीजे जारी होने की भी उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में बिहार बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक सूचना रिलीज नहीं की गई है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Board Exam 2024 Tips: पेपर में ये छोटी-छोटी गलतियां कर देती हैं परफॉर्मेंस खराब, करें बचाव और पाएं अच्छे अंक