Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 12th 2024 Result Date: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की डेट व टाइम पर नोटिफिकेशन जल्द, BSEB जारी करेगा प्रेस विज्ञप्ति

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 02:19 PM (IST)

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आएगा जैसे प्रश्न स्टूडेंट्स विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार पूछ रहे हैं। दूसरी तरफ भले ही BSEB द्वारा परीक्षाफल ...और पढ़ें

    Bihar Board 12th Result 2024 Date: खत्म होने जा रहा है बिहार इंटर परीक्षाफल का इंतजार।
    Bihar Board 12th Result 2024 Date: खत्म होने जा रहा है बिहार इंटर परीक्षाफल का इंतजार।

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डेट व टाइम की घोषणा कभी भी
    2. 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए काम की खबर
    3. Press Release बोर्ड आज यानी सोमवार, 18 मार्च 2024 को जारी कर सकता है
    4. परिणाम की घोषणा पूर्व वर्षों की तरह ही दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की जा सकती है

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए इंटरमीडिएट आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा की जानी है। हालांकि, बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर नतीजों की तारीख को लेकर अपडेट जारी न करने से स्टूडेंट्स परेशान हैं।

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं की धड़कने बढ़ती जा रही है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आएगा जैसे प्रश्न स्टूडेंट्स विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार पूछ रहे हैं। दूसरी तरफ, भले ही BSEB द्वारा परीक्षाफल को लेकर अपडेट अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा जल्द ही प्रेस विज्ञप्ति जारी करके रिजल्ट डेट की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

    बिहार राज्य के BSEB से सम्बन्ध विद्यालयों में कक्षा 12 (वाणिज्य, कला और विज्ञान) वर्ग के कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के परिणाम इसी माह में जारी किए जाने की पूरी संभावना विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में जताई जा रही है। इस क्रम में निश्चित तारीख (Bihar Board 12th 2024 Result Date) और समय की जानकारी के लिए प्रेस विज्ञप्ति जल्द ही जारी कर सकता है। इस विज्ञप्ति को बोर्ड के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्वीटर)  हैंडल से साझा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा जल्द, जानें स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट के फॉर्म की Dates

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा का इंतजार कर रहे 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए काम की खबर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान इंटरमीडिएट (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही इसी सप्ताह के दौरान कर दी जाएगी। समिति द्वारा इंटर परीक्षाफल की घोषणा की तिथि (Bihar Board 12th 2024 Result Date) और समय की जानकारी एक विज्ञप्ति (Press Release) जारी करके दी जाएगी, जिसे बोर्ड कभी भी जारी कर सकता है।

    खबरें और भी

    Bihar Board 12th Result 2024 Time: दोपहर में हो सकती है घोषणा

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इंटर रिजल्ट की घोषणा पिछले कुछ वर्षों के दौरान दोपहर में ही की जाती रही है। ऐसे माना जा है कि इस बार भी BSEB द्वारा कक्षा 12 परीक्षा परिणाम की घोषणा पूर्व वर्षों की तरह ही दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर समय की जानकारी समिति द्वारा जारी की जाने वाली तारीख (Bihar Board 12th 2024 Result Date) की प्रेस-विज्ञप्ति से मिल सकेगी। ऐसे में स्टूडेंट्स अभी कुछ और इंतजार करना होगा।

    यह भी पढ़ें - BSEB Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए तारीख और समय की अधिसूचना जल्द

    Bihar Board Inter Class 12th Result 2024 Date: प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नामों की भी होगी घोषणा

    बता दें कि BSEB द्वारा घोषित इंटर परीक्षाफल की तिथि (Bihar Board 12th 2024 Result Date) व समय पर आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष तथा राज्य शिक्षा मंत्री (संभावित तौर पर) परिणाम का औपचारिक ऐलान करेंगे। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री द्वारा कक्षा 12 के तीनों ही वर्गों - कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची (Bihar Board 12th Toppers 2024) भी जारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें - LIVE Bihar Board 12th Result 2024: क्या आज जारी होगी डेट और टाइम के लिए प्रेस रिलीज? बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तैयारी में जुटा BSEB