Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 12th result 2024: ट्रैफिक बढ़ने पर इन वेबसाइट का कर सकते हैं उपयोग, जानें अन्य पोर्टल्स की डिटेल

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 09:23 AM (GMT+05:30)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स की ज्यादा संख ...और पढ़ें

    Bihar Board 12th result 2024 जल्द होगा घोषित, चेक करने के लिए इन वेबसाइट का कर सकते हैं प्रयोग।
    Bihar Board 12th result 2024 जल्द होगा घोषित, चेक करने के लिए इन वेबसाइट का कर सकते हैं प्रयोग।

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड रिजल्ट जल्द होने वाला है घोषित।
    2. ट्रैफिक बढ़ने पर अन्य पोर्टल्स का कर सकते हैं उपयोग।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए BSEB की ओर से रिजल्ट जल्द ही जारी किये जाने की संभावना है। इस वर्ष बिहार बोर्ड 12th बोर्ड परीक्षाओं में कुल 13.18 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। रिजल्ट की घोषणा होते ही हर वर्ष देखा जाता है कि वेबसाइट पर एक दम से ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट्स क्रैश हो जाती हैं जिससे परिणाम चेक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

    इसी समस्या का समाधान आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। चूंकि बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट का लिंक 5 पोर्टल्स पर जारी किया जायेगा। इसलिए आप ट्रैफिक बढ़ने पर दूसरी वेबसाइट्स का उपयोग करके तुरंत ही अपने नतीजे की जांच कर सकेंगे।

    इन वेबसाइट्स का कर सकते हैं प्रयोग

    बिहार बोर्ड रिजल्ट घोषित होते ही आप इन 5 वेबसाइट्स का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे-

    • biharboardonline.bihar.gov.in
    • biharboardonline.com
    • seniorsecondary.biharboardonline.com
    • results.biharboardonline.com
    • JagranJosh.com

    इस तरीके से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही आप स्वयं ही अपने गैजेट जैसे मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको ऊपर दी गई वेबसाइट में किसी पर भी जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको मांगी गयी डिटेल जैसे रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    कम अंक प्राप्त करने वाले न उठायें गलत कदम, कर सकेंगे ये काम

    अगर आपके बोर्ड एग्जाम में कम अंक आये हों या एक या दो विषयों में फेल हो गए हों तो आपको परेशान होकर कोई भी गलत कदम नहीं उठाना है। रिजल्ट जारी होते ही आप उन विषयों की तैयारी शुरू कर दें और इसके बाद कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लें। इसमें भाग लेकर आप पाने रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे और आपका साल बर्बाद होने से बच जायेगा।

    यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 12th Result 2024: रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल से प्राप्त होगी ओरिजिनल मार्कशीट, गलती होने पर करें ये काम