Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, इस डेट में परिणाम हो सकता है घोषित

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 09:22 AM (IST)

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट होने की ब ...और पढ़ें

    Bihar Board 12th Result 2025 जल्द होने वाला है जारी।
    Bihar Board 12th Result 2025 जल्द होने वाला है जारी।

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट इस डेट पर घोषित होने की उम्मीद।
    2. परिणाम किया जा रहा फाइनल
    3. टॉपर्स का इंटरव्यू एवं वेरिफिकेशन हो चुका पूरा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले करीब 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर रिजल्ट 27 मार्च को घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12th क्लास के टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने इस बारे में पहले ही जानकारी दी थी कि बोर्ड बोर्ड रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित कर दिया जायेगा।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

    बिहार बोर्ड की ओर से टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर लिया गया है ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी होने के साथ ही सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

    रिजल्ट जारी होते ही इन वेबसाइट से नतीजे किये जा सकेंगे चेक

    बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। परिणाम जारी होते ही BSEB12th Result 2025 का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं इसमें से किसी भी साइट का उपयोग करके मार्कशीट की प्रति डाउनलोड करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।

    एसएमएस एवं डिजीलॉकर से भी चेक किया जा सकेगा परिणाम

    ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही छात्र एसएमएस एवं डिजीलॉकर से भी परिणाम की जांच कर सकेंगे। SMS से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BIHAR12 space>ROLLNUMBER टाइप करके बोर्ड की ओर से तय किये गए नंबर पर मैसेज करना होगा। DigiLocker से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, इसके अलावा एप पर जाकर भी रिजल्ट की जांच की जा सकेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Board Topper Verification: टॉपर वेरिफिकेशन के लिए आया बुलावा, बिहार की इस छात्रा ने मारी बाजी 

    टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से किया जायेगा सम्मानित

    रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में पहली रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को 2 लाख रुपये दिए जायेंगे। इसके अलावा दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। चौथी से लेकर 10वां स्थान प्राप्त करने पर सभी छात्रों को 30000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जायेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025 Date: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट इन डेट्स के बीच हो सकता है घोषित, रोल नंबर-रोल कोड लिख कर रख लें पास