Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट कब और कहां होगा जारी, यहां पढ़ें अपडेट

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 12:07 PM (GMT+05:30)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट मार्च माह के अंतिम सप्ताह में घोषित किये जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होते ही छा ...और पढ़ें

    Bihar Board 12th Result 2025 जल्द होगा घोषित।
    Bihar Board 12th Result 2025 जल्द होगा घोषित।

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में हो सकता है घोषित।
    2. फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा परिणाम।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटर कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 1 से लेकर 15 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से आंसर की जारी की जा चुकी है जिस पर 5 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। अब बोर्ड की ओर से दर्ज आपत्तियों का निराकरण कर छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जायेगा।

    बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट तैयार होते ही ऑनलाइन माध्यम से BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर घोषित कर दिया जायेगा। इसके बाद छात्र रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके परिणाम की जांच कर पायेंगे।

    स्ट्रीम के अनुसार जारी होगा परिणाम

    बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स का रिजल्ट अलग अलग घोषित किया जायेगा। तीनों ही स्ट्रीम के टॉपर्स छात्रों की लिस्ट भी अलग से जारी की जाएगी। जो छात्र राज्यभर में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

    कब आ सकता है रिजल्ट

    मीडिया रिपोर्ट्स एवं पुराने पैटर्न के अनुमान के मुताबिक बोर्ड बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 20 मार्च से 25 मार्च 2025 के बीच घोषित किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद छात्र इसे केवल ऑनलाइन ही चेक कर सकेंगे, अन्य किसी भी प्रकार या पर्सनल रूप से परिणाम जानकारी नहीं दी जाएगी।

    रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    • बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
    • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

    आपको बता दें कि रिजल्ट की घोषणा के कुछ दिन बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों के स्कूलों में भेज दी जाएगी। स्कूल में मार्कशीट प्राप्त होने के बाद छात्र इसे प्राप्त कर पायेंगे।

    पास होने के लिए पासिंग मार्क्स

    बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त होने पर छात्र अनुत्तीर्ण माने जाएंगे। हालांकि, फेल छात्रों के पास रिजल्ट जारी होने के बाद कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास होने का एक विकल्प रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Board Result Date 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट अलग-अलग डेट्स में होगा घोषित, केवल 4 स्टेप्स में कर सकेंगे चेक