यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे ,matricresult2025.com पर जारी, 82 % स्टूडेंट्स सफल
बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं (BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Updates) 17 से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षाएं दो पालियों में आ ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2024 में 31 मार्च को जारी हुए थे नतीजे
- फरवरी में आयोजित हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 (BSEB 10th Result 2025) का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज 29 मार्च, 2025 को परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर नतीजे चेक कर सकते हैं।
Bihar Board Result Date 2025: यहां जारी होंगे नतीजे
matricresult2025.com और matricresult2025.com वेबसाइट पर बीएसईबी मैट्रिक के नतीजे जारी किए जाएंगे।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि कल यानी कि 29 मार्च, 2025 को परिणाम जारी कर दिए जाएं। हालांकि, बीएसईबी की ओर दसवीं कक्षा की रिजल्ट डेट के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल पोर्टल matricresult2025.com पर नजर बनाएं रखें। बता दें कि बिहार बोर्ड ने फरवरी में दसवीं की परीक्षाएं आयेाजित की थीं। इसके बाद, बीएसईबी ने 6 मार्च को कक्षा दसवीं कक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी, जिस पर स्टूडेंट्स को को 10 मार्च तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था।
BSEB Class 10th Result Date 2025: SMS से भी देख सकेंगे बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे
बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं के नतीजे एसएमएस के ज़रिए भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को ‘BIHAR10 रोल नंबर’ फ़ॉर्मेट में 56263 पर मैसेज भेजना चाहिए। मैसेज भेजने पर, नतीजे सीधे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट उपलब्ध होने पर परीक्षार्थियों को इंटरनेट एक्सेस की ज़रूरत नहीं है।

Bihar Board Class 10th Result Date 2025: जेईई मेन और नीट यूजी की फ्री कोचिंग के लिए आज तक करें आवेदन
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/3WHyxNXowu
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 27, 2025
BSEB Class 10th Result 2025 Date: पिछले साल इन स्टूडेंट्स ने किया था बिहार बोर्ड मैट्रिक में टॉप
1. शिवांकर कुमार- 489 अंक
खबरें और भी
2. आदर्श कुमार- 488 अंक
3. आदित्य कुमार- 486 अंक
BSEB Matric Result 2025: लास्ट ईयर में इन तिथियों में जारी हुए थे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
साल 2020- 26 मई
साल 2021- 5 अप्रैल
साल 2022- 31 मार्च
साल 2023- 31 मार्च
साल 2024- 31 मार्च
Bihar Board 10th Result Date 2025: साल 2024 में ऐसा रहा था बीएसईबी दसवीं का रिजल्ट
साल 2024 में बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 81.04% छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। परीक्षामें 4.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की थी।
बता दें कि हाल ही में बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है।