BSEB 12th Answer Key 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा 2 से 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। छात्र ऑफिशियल व ...और पढ़ें

BSEB 12th Answer Key 2026: ऐसे करें डाउनलोड।
HighLights
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं आंसर-की डाउनलोड।
2 से 13 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो छात्र 02 से 13 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे छात्र अब प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। बता दें, यह प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा में पूछे गए 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न के लिए जारी की गई है। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए छात्र को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, वे ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। छात्रों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 06 मार्च, 2026 तक का समय दिया गया है। ऐसे में सभी छात्र निर्धारित तिथि से पहले आपत्ति अवश्य दर्ज करवा लें। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
इन विषयों के लिए जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की प्रोविजनल आंसर-की कला, विज्ञान, वाणिज्य, संकाय एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए जारी की गई है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर से लॉगिन करना होगा।
कब जारी होगा बोर्ड रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 17 से 25 फरवरी और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2 से 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 1512963 छात्रों ने और कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 1317846 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को अब रिजल्ट का इंजार है। हालांकि बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने के लिए कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट मार्च माह में जारी किया जा सकता है।
खबरें और भी
ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: NTA AISSEE Result 2026: सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड स्कोरकार्ड